एक्सप्लोरर

पता तो लगे कितने मुसलमान? फारूक अब्दुल्ला का सवाल, ये रहा जम्मू-कश्मीर की हिंदू-मुस्लिम आबादी का अब तक का पूरा डेटा

Jammu Kashmir Hindu-Muslim Population: आजादी से पहले जम्मू-कश्मीर में 72.41 परसेंट मुस्लिम रहते थे, जबकि हिंदुओं की 25.01 परसेंट जनसंख्या रहती थी.

'कोई कहता है देश में 11 करोड़ मुसलमान, कोई कहता है 12 करोड़, 14 करोड़, 22 करोड़ हैं. पहले पता तो लगे कितने ब्राह्मण हैं, कितने निचली जाति से हैं, कितने सिख हैं, कितने ईसाई हैं, कितने दूसरे हैं, पता तो लगे, इसमें कोई बुराई थोड़े ही है.' जातीय जनगणना की घोषणा के बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने ये बयान दिया है. 

देश में पहली बार आजादी के बाद जातीय जनगणना होने जा रही है, यानी अब जनगणना के रजिस्टर में धर्म के साथ जाति का भी एक कॉम होगा और इस तरह सभी धर्मों का जातियों के साथ डेटा प्राप्त किया जाएगा. 2011 के बाद अब जनगणना होने जा रही है. इस बीच जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में कितने हिंदू और मुसलमान हैं.

आजादी से पहले कितनी थी जम्मू-कश्मीर में हिंदू-मुस्लिम आबादी?
जम्मू-कश्मीर की कुल आबादी 1.25 करोड़ है, जिसमें से 68.31 प्रतिशत मुस्लिम और 28.44 प्रतिशत हिंदू हैं. आजादी से पहले यहां मुस्लिम आबादी कुल जनसंख्या की 72.41 परसेंट थी, जबकि हिंदू 25.01 प्रतिशत थे. यह आंकड़ा साल 1941 की जनगणना का है. इसके बाद मुस्लिम आबादी में धीरे-धीरे गिरावट देखी गई. हालांकि, हिंदुओं के मुकाबले मुसलमान ज्यादा ही थे.

आजादी के बाद पहली जनगणना के आंकड़े
1951 में जो जनगणना हुई, उसमें मुस्लिम आबादी घटकर  68.31 परसेंट पर आ गई यानी 35.60 लाख की आबादी वाले जम्मू-कश्मीर में 24.32 लाख मुस्लिम थे और 10.13 लाख हिंदू. हिंदू कुल आबादी का सिर्फ 28.45 प्रतिशत ही थे. ठीक 50 साल बाद यानी 2011 में भले दोनों समुदायों की आबादी का आंकड़ा बदल गया हो, लेकिन हिस्सेदारी वही है जो 1951 में थी. 2011 में भी 68.31 परसेंट मुस्लिम और 28.43 परसेंट हिंदू थे. उस वक्त केंद्रशासित प्रदेश की कुल आबादी 1.25 करोड़ थी, जिसमें से 85.67 लाख मुस्लिम और 35.66 लाख हिंदू आबादी दर्ज की गई.

1961 में घट गई मुस्लिमों की जनसंख्या
दस साल बाद मुसलमानों की जनसंख्या में मामूली गिरावट देखी गई तो वहीं हिंदू आबादी थोड़ी बढ़ी. 1961 की जनगणना के अनुसार मुस्लिमों की जनसंख्या 68.3 प्रतिशत हो गई और हिंदुओं की जनसंख्या 28.45 परसेंट पर पहुंच गई. 1971 में मुस्लिम 65.82 और 1981 में 64.19 फीसदी रह गए. वहीं, इन सालों में हिंदुओं की हिस्सेदारी बढ़कर 30.42 परसेंट और 32.24 परसेंट पर पहुंच गई.

1990 में जम्मू-कश्मीर में जनगणना नहीं हुई और 2001 में जो जनगणना हुई उसमें जम्मू-कश्मीर की कुल जनसंख्या में से 66.97 परसेंट मुसलमान और 29.62 परसेंट हिंदू हो गए. इन 20 सालों में फिर से मुस्लिम जनसंख्या में बढ़ोतरी हुई, जबकि हिंदू आबादी घट गई.

जम्मू-कश्मीर में पहले 14 जिले थे. 2006 में यहां आठ नए जिले बनाए गए, जिसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 22 हो गई. 22 में से 17 मुस्लिम मेजोरिटी हैं, जिनमें से 10 कश्मीर में, 6 जम्मू डिवीजन में और एक लद्दाख में है. हिंदुओं की ज्यादातर आबादी जम्मू के चार जिलों में रहती है और लद्दाख के लेह में बौद्ध समुदाय की जनसंख्या ज्यादा है. 

यह भी पढ़ें:-
'सीमा हैदर का है डायरेक्ट कनेक्शन, जेल में डालो', पहले पति गुलाम हैदर के वकील का पहलगाम हमले पर बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget