एक्सप्लोरर

सीआरपीएफ जवान का आरोप, पुलिसकर्मियों ने उन पर हमला किया

उन्होंने दावा कि कि उन्होंने अपना पहचान पत्र पुलिसकर्मियों को दिखाया और एक मोटरसाइकिल पर तीन लोगों के सवार होने के चलते जुर्माना भरने की भी पेशकश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी.

पुणे: सीआरपीएफ के एक जवान ने आरोप लगाया है कि पुणे के बारामती तालुका में रविवार को पुलिसकर्मियों ने बगैर उकसावे के उस पर तब 'हमला' किया और 'उसे हथकड़ी' लगा दी जब वह पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों के लिए शोकसभा के लिए उन्हें बुलाने गया था.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जवान अशोक इंगवाले द्वारा लगाये गए इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है. इंगवाले वर्तमान में छुट्टी पर हैं. अधिकारी ने उलटे आरोप लगाया कि इंगवाले ने पुलिसकर्मियों के साथ झगड़ा किया. घटना पुणे के बागमती ग्रामीण पुलिस थाने की है.

इंगवाले ने दावा किया कि वह जम्मू कश्मीर में तैनात हैं. इंगवाले ने कहा कि वह अपने गांव के एक छोटे मंडल (सामुदायिक समूह) का सदस्य है. आगामी मंगलवार को शिव जयंती कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ के शहीद कर्मियों के लिए एक शोकसभा का आयोजन करने का निर्णय किया गया था.

उन्होंने कहा, ''रविवार दोपहर, मैं अपने रिश्ते के एक भाई, जो हाल में सेना से रिटयर्ड हुए हैं और एक अन्य व्यक्ति के साथ 19 फरवरी के कार्यक्रम के लिए बारामती थाने के अधिकारियों को आमंत्रित करने के लिए गया.'' उन्होंने कहा, ''कुछ कर्मियों ने हमें रोका और उन्होंने धमकाने वाली भाषा में बात की.''

उन्होंने दावा कि कि उन्होंने अपना पहचान पत्र पुलिसकर्मियों को दिखाया और एक मोटरसाइकिल पर तीन लोगों के सवार होने के चलते जुर्माना भरने की भी पेशकश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी.

उन्होंने बताया, ''उन्होंने (पुलिसकर्मियों) ने आरोप लगाया कि मैं शराब पीया हुआ हूं. इसके बाद पुलिसकर्मी मुझे एक कमरे में ले गए, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था. वहां 10-15 पुलिस कर्मियों ने मुझे पीटा. मेरी वर्दी फाड़ दी गई और मुझे हथकड़ी लगा दी गई.''

सीआरपीएफ कर्मी ने पुलिसकर्मियों पर अपशब्द कहे जाने का भी आरोप लगाया. हालांकि, इंगवाले ने इस बात से इनकार किया कि वह शराब पीए हुए थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने बारामती थाने में पुलिस की ‘ज्यादती’ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप पाखले ने इंगवाले के आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा कि इंगवाले ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे, जब थाने में पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका तो उन्होंने ही धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया. पाखले ने कहा, ''जब उन्हें थाने के अंदर लाया गया तो वह पुलिस कर्मियों से उलझ गए और कुर्सियों को क्षतिग्रस्त कर दिया.'' उन्होंने दावा किया कि इंगवाले यह दिखाने के लिए खुद हिरासत में चले गए कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

पाखले ने कहा कि जब उन्हें एहसास हुआ कि इस हंगामे से उनकी नौकरी जा सकती है तब उन्होंने पुलिसकर्मियों पर उनपर हमला करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है जिसमें दिख रहा है कि वह खुद ही अपने कपड़े फाड़ रहे हैं.''

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इंगवाले से यह भी पूछा है कि जब वह छुट्टी पर थे तो उन्होंने वर्दी क्यों पहनी हुई थी. उन्होंने कहा, ''हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ था.'' इस बीच एनसीपी नेता अजित पवार ने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि यह बीजेपी शासित राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को दिखाती.

उन्होंने जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''यदि इसमें कोई सच्चाई है तो मैं पुलिस कार्रवाई की निंदा करता हूं. हमारी रक्षा करने वाले सैनिकों को यदि इस तरह से पीटा जा रहा है तो यह राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति दिखाता है.''

पिछले दो दिन में तीन ठिकाने बदल चुका है आतंकी अजहर, PoK से खाली कराए गए आतंकियों के लॉन्च पैड- सूत्र

CRPF के सबसे बड़े सेंटर से ग्राउंड रिपोर्ट: 'ना भूलेंगे ना माफ करेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार-EC के खिलाफ हुईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां, CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर कहा- 'सुप्रीम कोर्ट की ये...'
सरकार-EC के खिलाफ हुईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां, CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर कहा- 'सुप्रीम कोर्ट की ये...'
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत! जमानत पर नहीं लगाई रोक, कहा- 'अपराध कितना भी गंभीर क्यों न हो...'
सोनम रघुवंशी को SC से राहत! जमानत पर नहीं लगाई रोक, कहा- 'अपराध कितना भी गंभीर क्यों न हो...'
Drug Racket: स्पीड पोस्ट से घर-घर पहुंच रहा था गांजा! 21 राज्यों में फैले ड्रग्स नेटवर्क ने उड़ाई पुलिस की नींद
स्पीड पोस्ट से घर-घर पहुंच रहा था गांजा! 21 राज्यों में फैले ड्रग्स नेटवर्क ने उड़ाई पुलिस की नींद

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget