एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में CRPF के काफिले पर ग्रेनेड से हमला, 7 लोग घायल

आतंकियों की ओर से पुलवामा के त्राल में ग्रेनेड से CRPF के काफिले पर हमला किया गया है. इस हमले में सात स्थानीय लोग घायल हो गए हैं. घायल लोगों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सेना पर हमला किया है. इस बार आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया है. इस हमले में कुछ स्थानीय लोग घायल हो गए हैं. हालांकि गनीमत रही की हमले के कारण किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा है.

आतंकियों की ओर से पुलवामा के त्राल में ग्रेनेड से CRPF के काफिले पर हमला किया गया है. इस हमले में सात स्थानीय लोग घायल हो गए हैं. घायल लोगों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे श्रीनगर रेफर किया गया है.

सीआरपीएफ को नुकसान नहीं

घटना को लेकर सीआरपीएफ का कहना है कि पुलवामा के त्राल में बस स्टैंड पर सीआरपीएफ नाका पार्टी पर आतंकियों के जरिए ग्रेनेड फेंका गया. इस घटना में सात नागरिक घायल हो गए हैं. वहीं किसी जवान को इस दौरान कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

जानकारी के मुताबिक आतंकियों के ओर से सीआरपीएफ की गाड़ी को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका गया था लेकिन ग्रेनेड निशाने से हटकर सड़क पर जाकर फट गया. जिसके कारण सड़क पर चल रहे सात आम नागरिकों को चोटें आई हैं.

इलाके की घेराबंदी

वहीं हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही हमलावरों को खोजने की कोशिश की जा रही है. साथ ही घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और हमलावरों की पहचान की जा रही है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आंतकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget