एक्सप्लोरर

नक्सलियों से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं सीआरपीएफ की महिला जवान

पिछले साल यानि 2020 में एलडब्लई इलाकों में कुल 21 माओवादियों को ढेर किया गया और 569 को गिरफ्तार किया गया. इस अवधि में 340 माओवादियों ने सरेंडर भी किया.

नक्सलियों से दो-दो हाथ करने के लिए सीआरपीएफ की महिला-जवान पूरी तरह से तैयार हैं. जंगलों में नक्सलियों से लड़ने के लिए बनाई गई सीआरपीएफ की कोबरा-बटालियन में अब महिलाओं को कमांडो के तौर पर तैनात करने की तैयारी चल रही है. इस बाबत खुद सीआरपीएफ के डीजी ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में इस बात का ऐलान किया.

गुरूवार को देश के सबसे बड़े केंद्रीय पुलिस बल, सीआरपीएफ (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए महानिदेशक, डॉक्टर ए पी माहेश्वरी ने बताया कि जल्द ही कोबरा-बटालियन में महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी. डीजी के मुताबिक, सीआरपीएफ की महिला-जवानों ने ही इसके लिए आग्रह किया है. अभी सीआरपीएफ में छह महिला बटालियन हैं.

क्योंकि, जंगल-वॉरफेयर के लिए खासतौर से खड़ी की गई सीआरपीएफ की कोबरा (सीओबीआरए यानि कमांडो बटालियन फॉर रेज़ोलियूट एक्शन) फोर्स में अभी तक पुरूष-कमांडो ही हैं. कोबरा बटालियन को जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ लड़ने में महारत हासिल है. ऐसे में सीआरपीएफ की महिला जवान कमांडो बनकर कोबरा बटालियन में तैनात होना चाहती हैं.

हालांकि, नक्सल-प्रभावित इलाकों में आईईडी ब्लास्ट को सीआरपीएफ के महानिदेशक ने एक बड़ी चुनौती बताया, लेकिन उन्होनें जानकारी दी कि पिछले साल यानि 2020 में एलडब्लई इलाकों में कुल 21 माओवादियों को ढेर किया गया और 569 को गिरफ्तार किया गया. इस अवधि में 340 माओवादियों ने सरेंडर भी किया.

डीजी के मुताबिक, एलडब्लूई यानि लेफ्ट-विंग एक्सट्रीज़म इलाकें हों या फिर आंतकवाद-ग्रस्त कश्मीर घाटी, सीआरपीएफ ने सेना और राज्य-पुलिस के साथ स्थिति को नियंत्रण में किया हुआ है. हालांकि, एबीपी न्यूज के इस सवाल पर कि क्या अब वक्त आ गया है कि जम्मू-कश्मीर से आफ्सपा यानि आर्मड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट को हटा दिया जाए और कानून-व्यवस्था को सीआरपीएफ और राज्य-पुलिस के हाथों में दे देना चाहिए, डॉ. महेश्वरी ने कहा कि आफ्सपा पर तो वे कुछ नहीं बोलना चाहते, लेकिन उन्होनें भरोसा दिलाया कि सीआरपीएफ देश के किसी भी हिस्से में आंतरिक-सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम है.

डीजी ने बताया कि कश्मीर घाटी में पिछले साल यानि वर्ष 2020 में सीआरपीएफ ने सेना और पुलिस के साथ मिलकर अलग-अलग ऑपरेशन्स में 215 आतंकियों को ढेर किया. मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर, रियाज नाइकू सहित कई टॉप कमांडर शामिल हैं. इस दौरान 251 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया और 08 आतंकियों ने सरेंडर किया. पिछले साल कश्मीर घाटी में कुल 254 एनकाउंटर या फिर आतंकी हमले हुए.

डीजी के मुताबिक, इस वक्त सीआरपीएफ 62 वीआईपी लोगों की क्लोज-प्रोटेक्शन में तैनात है. इनमें गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष, जेपी नड्डा, कॉन्ग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल हैं. बंगाल में सीआरपीएफ की सुरक्षा-घेरे में वीआईपी गाड़ियों पर पत्थरबाजी को लेकर डीजी ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी आतंरिक-घेरे की है (बाहरी सुरक्षा राज्य-पुलिस के हवाले है).

इसी दौरान गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली सीआरपीएफ की टुकड़ी को संबोधित करते हुए डीजी ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान देशवासियों परे ही आश्रित हैं, ऐसे में देशवासी उनसे (किसी भी खतरे से) निपटने के लिए फुल-प्रूफ सुरक्षा चाहते हैं.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget