एक्सप्लोरर

TRP घोटाला: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज रिपब्लिक टीवी के सीएफओ को पूछताछ के लिए बुलाया

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रिपब्लिक टीवी के सीएफओ को आज पूछताछ के लिए समन किया हैइस मामले में गिरफ्तार किए गए अब तक 4 आरोपी

मुंबई: कथित टीआरपी घोटाले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रिपब्लिक टीवी के सीएफओ को आज पूछताछ के लिए समन किया है. इसके साथ ही दो ऐड एजेंसियों के अधिकारियों को भी समन किया गया है. इनमें लिन्टास एजेंसी के शशि सिन्हा और मेडिसन के सम्बलसारा हैं. इससे पहले इस मामले में गिरफ्तार किये गये 4 आरोपियों विशाल भंडारी, बोमपेली राव मिस्त्री, शिरीष सतीश पट्टनशेट्टी और नारायण शर्मा को शुक्रवार को कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया गया.

मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा दायर रिमांड कॉपी के मुताबिक, विनय त्रिपाठी नामक व्यक्ति ने विशाल भंडारी नाम के शख्स को 5 घरों में इंडिया टुडे चैनल कम से कम 2 घंटे देखा जाए इसलिए प्रत्येक घर मे 200 रुपए महीना दिया गया. जबकि विशाल को 5000 रुपए कमीशन दिया गया. विशाल भंडारी ने तेजल सोलंकी नाम की महिला केसे मुलाकात की और 2 घंटे दिन में इंडिया टुडे देखने को कहा. विशाल भंडारी नंवम्बर 2019 से मई 2020 तक हंशा कंपनी से जुड़ा था और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध व गैर कानूनी काम करने लगा.

रिमांड कॉपी के मुताबिक, आरोपी विशाल भंडारी से पूछताछ में यह कबूला की बोमपेली राव मिस्त्री के लिए काम करता है और उससे 20000 रुपए लेता है. उसके एवज में 8-10 घरों में जहा बेरो मीटर लगा हो वहा जाकर 'फक्त मराठी' और बॉक्स सिनेमा देखने को कहता था जिसके बदले उन घरों को 400 रुपए महीना देता था. रिमांड कॉपी के मुताबिक, विशाल भंडारी ने यह भी बताया की रॉकी नाम का व्यक्ति रिपब्लिक न्यूज़ चैनल ज्यादा से ज्यादा देखने के लिए पैसे दिया करता था. पुलिस के मुताबिक BARC से जब इस मामले में पूछताछ की गई तो उन्होंने रिपब्लिक टीवी के संदिग्ध दर्शक होने के सबूत दिए.

रिमांड कॉपी के मुताबिक, आरोपी नंबर 2 बोमपेली राव मिस्त्री ने पूछताछ में बताया की रिपब्लिक टीवी, फक्त मराठी और बॉक्स सिनेमा को देखने के लिए शिरीष सतीश पट्टनशेट्टी और नारायण शर्मा उसे पैसे दिया करते थे. क्राइम ब्रांच द्वारा शिरीष सतीश पट्टनशेट्टी और नारायण शर्मा इन दोनों से पूछताछ के बाद और सबूत मिलने के बाद गिरफ्तारी किया गया है.

विशाल भंडारी, बोमपेली राव मिस्त्री, शिरीष सतीश पट्टनशेट्टी और नारायण शर्मा इन चारों को आरोपियों को कोर्ट ने 13 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है जहा इनसे अन्य चैनल के नाम, बैंक खातों की डिटेल और इस TRP गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी इकट्ठा की जाएगी.

टीआरपी घोटाले को बेनकाब करना मुंबई पुलिस की बदले की कार्रवाई नहीं : राउत शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि मुंबई पुलिस ने टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) में छेड़छाड़ करने वाले रैकेट का पर्दाफाश बदले की कार्रवाई के तहत किया. उन्होंने कहा, ''मुंबई पुलिस ने इस घोटाले का खुलासा करने के लिए साहसिक कदम उठाया है. यह तो महज शुरुआत है...सबकुछ जल्द सामने आ जाएगा.''

राउत ने पूछा कि यह घोटाला करीब 30 हजार करोड़ रुपये का है और लोग चुप क्यो हैं? इनसब के पीछे कौन है? यह पैसा कहां से आया? उन्होंने कहा, ''मुंबई पुलिस पेशेवर है. कोई कदम बदले या विद्वेष की भावना से नहीं उठाया जाएगा, लेकिन जिस तरह से चैनलों ने महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार और ठाकरे परिवार को निशाना बनाया, क्या वह विद्वेषपूर्ण नहीं है?''

DC Vs RR: दिल्ली ने राजस्थान को 46 रनों से हराया, स्टोइनिस-हेटमेयर रहे जीत के हीरो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget