एक्सप्लोरर

Shami Hasin Jahan Case: मोहम्मद शमी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं पत्नी हसीन जहां, कहा- 'क्रिकेट टूर में रहने के दौरान उसने...'

Hasin Jahan Married Life Controversy: मोहम्मद शमी और हसीन जहां का निकाह 2014 में हुआ. शादी के कुछ सालों बाद हसीना जहां ने शमी पर कई तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए.

Mohammed Shami Wife Hasin Jahan Story : क्रिकेटर मोहम्मद शमी से अलग रह रही उनकी पत्नी हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. हसीन जहां ने पश्चिम बंगाल के जादवपुर में अपनी तरफ से दर्ज कराए गए अपराधिक मामले पर लगी रोक का विरोध किया है. उन्होंने कहा है कि पहले सेशंस कोर्ट ने मामले पर रोक लगाई. बाद में हाई कोर्ट ने भी उनकी याचिका को खारिज कर दिया. इस वजह से 4 साल से मामला रुका हुआ है.

मोहम्मद शमी पर हसीन जहां के आरोप

मोहम्मद शमी और हसीन जहां का निकाह 2014 में हुआ. शादी के कुछ सालों बाद हसीना जहां ने शमी पर कई तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए. उन्होंने शमी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और दूसरी महिलाओं से संबंध रखने के आरोप लगाए. अब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में फिर से उन्होंने यह आरोप दोहराए हैं.

हसीन जहां ने कहा है कि क्रिकेट टूर में रहने के दौरान शमी ने वेश्याओं से संबंध बनाए. इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की. दहेज की भी मांग की. मोहम्मद शमी लगातार इन आरोपों को झूठा बता कर इनका विरोध करते रहे हैं.

सेशंस कोर्ट के आदेश को रद्द करने की मांग

मोहम्मद शमी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज करा चुकी हसीन जहां ने आईपीसी की धारा 498a (दहेज उत्पीड़न) और 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने) के मामले में पश्चिम बंगाल के जादवपुर में 2018 में शमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी. 2019 में सेशंस कोर्ट ने मामले पर रोक लगा दी. इस साल मार्च में कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी सेशंस कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा. हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाई कोर्ट और सेशंस कोर्ट के आदेश को रद्द करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: Sonali Phogat Murder Case: सोनाली फोगाट मर्डर में आरोपी सुखविंदर सिंह को HC से जमानत, गोवा से बाहर जाने पर रोक

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget