एक्सप्लोरर

पश्‍च‍िम बंगाल की पुरुल‍िया सीट से 9 बार लोकसभा सांसद रहे बासुदेब आचार्य का न‍िधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

Basudeb Acharia: CPI (M) के वर‍िष्‍ठ नेता बासुदेब आचार्य का हैदराबाद में न‍िधन हो गया. वह रेलवे कर्मचारियों के बीच वो 'बासु दा' के नाम से लोकप्रिय थे.

Former MP Basudeb Acharia passed away: पश्‍च‍िम बंगाल की पुरुलिया लोकसभा सीट से 9 बार सांसद चुने गए सीपीआई (एम) के पूर्व सांसद बासुदेब आचार्य का 81 साल की उम्र में सोमवार (13 नवंबर) को हैदराबाद में न‍िधन हो गया. वरिष्ठ वामपंथी नेता बासुदेव को उम्र संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया था. उनके न‍िधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्‍यक्‍त क‍िया है.  

ममता बनर्जी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पूर्व सांसद के न‍िधन पर कहा कि वह एक ट्रेड यूनियन नेता और जबर्दस्‍त ताकत रखने वाले सांसद थे और उनके जाने से सार्वजनिक जीवन में काफी नुकसान होगा. सीएम ने उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति संवेदना जताई. 

रेलवेकर्म‍ियों और किसानों के हित में किए अथक प्रयास 
द‍िवंगत सांसद बासुदेब की एक बेटी व‍िदेश में रहती है. उनके स‍िकंदराबाद लौटने के बाद ही उनका अंत‍िम संस्‍कार क‍िया जाएगा. उन्‍होंने रेलवे और कृषि मंत्रालय की संसदीय स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन के रुप में रहते हुए रेलवेकर्म‍ियों और किसानों के हित में अथक प्रयास क‍िए और उनका सशक्तिकरण करने का काम किया. रेलवे कर्मचारियों के बीच वो 'बासु दा' के नाम से लोकप्रिय थे. वे एक अत्यंत सरल और मिलनसार व्यक्तित्व वाले नेता थे. 

अखिल भारतीय कोल वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में वे कोयला कामगारों के हितो की रक्षा के लिए सदा तत्पर रहते थे. उनके निधन से देश के मजदूर आंदोलन को क्षति हुई है. भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) झारखंड राज्य कमिटी की ओर से उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त क‍िया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की.  

सीपीआईएम ने जताया शोक
बासुदेब के निधन पर सीपीआई (एम), पश्‍चिम बंगाल ईकाई ने आध‍िकार‍िक ट्व‍िटर हैंडल 'एक्‍स' पर शोक जताते हुए ल‍िखा कि केंद्रीय समिति के पूर्व सदस्य, श्रमिक आंदोलन के अखिल भारतीय नेतृत्वकर्ता, पूर्व सांसद कॉमरेड वासुदेव आचार्य के निधन पर पार्टी गहरी शोक संवेदना जताती है. हम वाम-लोकतांत्रिक आंदोलन में उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद करते हैं.

यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, 9 मैतेई उग्रवादी संगठनों पर लगाया बैन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget