एक्सप्लोरर

लद्दाख: COVID19 लैब बनकर तैयार, मरीजों की सैंपल टेस्ट करने के लिए नहीं है कोई माइक्रोबायोलॉजिस्ट

माइक्रोबायोलॉजिस्ट की कमी के चलते लद्दाख में लोगों की कोरोना जांच के लिए बनाई गई लैब बेकार पड़ी है. अबतक वहां के लोगों के सैंपल चेक करने के लिए दिल्ली या फिर पुणे की टेस्टिंग लैब में भेज जाते थे लेकिन हवाई सेवाए बंद होने के बाद वो काम भी नहीं हो पा रहा.

श्रीनगर: कोरोना की जंग में देश भर में सरकार नए नए कदम उठा रही है लेकिन ज़मीन पर हकीक़त कुछ और ही है. तमाम कोशिशों के बावजूद भी ज़मीन पर कोरोना से जंग में अब भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा एक मामला लद्दाख से सामने आया है जहां लाखों की लागत से बना कोरोना लैब बंद पड़ा है.

लद्दाख में कोरोना का पहला मामला 15 मार्च को सामने आया था और इसके बाद प्रशासन ने काफी जल्दी जल्दी कदम उठा कर संक्रमण को रोका. पूरे लद्दाख को लॉकडाउन करके बंद कर दिया गया और कुछ दिन बाद हवाई सेवाए भी बंद हो गईं. लेकिन इसके बाद प्रशासन के लिए समस्याएं कई गुना बढ़ गईं. लद्दाख में कोरोना टेस्टिंग का कोई भी इन्तज़ाम ना होने के कारण जंग एकदम से रुक गयी. लद्दाख के सभी कोरोना मामलों के टेस्ट या तो दिल्ली या फिर पुणे की टेस्टिंग लैब में भेजे जाते थे और हवाई संपर्क टूट जाने के बाद यह काम लगभग रुक गया.

मार्च के तीसरे हफ्ते में ही केंद्र सरकार ने कोरोना लैब बनाने के लिए ज़रूरी सामान भेज दिया और सिथान्य प्रशासन ने भी लैब बना दी. 25 मार्च के आस पास लद्दाख में संक्रमण से लड़ने के लिए पहली COVID19 लैब भी शुरू हो गई.

खुद लदाख के सांसद Jamyang Tsering Namgyal ने इसकी जानकारी दी थी . नामग्याल ने ट्वीट कर कहा था कि लद्दाख में टेस्टिंग की सुविधा ना होने के कारण कोरोना सैंपल पुणे भेजे जा रहे थे जिस से रिजल्ट आने में देरी हो जाती थी लेकिन अब सभी टेस्ट लदाख में ही हो सकेंगे जिसके लिए ज़रूरी सामान जैसे Real Time-PCR Machine और Thermo Cycler और ऐसे सॉफ्टवेर से लैस कंप्यूटर जो कोरोना के टेस्ट का आंकलन तेज़ी से कर सकते हैं उपलब्ध कराए गए हैं.

लेकिन हकीकत कुछ और है, आज अप्रैल के मध्य में भी यह टेस्टिंग लैब शुरू नहीं हो सकी है. लदाख के कमिश्नर सेक्रेटरी रिगजिन सेम्फाल के अनुसार ना चाहते हुए भी सरकार के पास इस लैब को बंद रखने के अलावा कोई और चारा नहीं है. सेम्फाल के अनुसार लैब को बहुत जल्दी बना लिया गया था लेकिन पूरे लद्दाख में एक भी माइक्रोबायोलॉजिस्ट ना होने के कारँ लैब को शुरू नहीं किया जा सकता और नया माइक्रोबायोलॉजिस्ट नियुक्त करने में काफी समय लगेगा. इसलिए सरकार अब इस बात पर विचार कर रही है कि किसी एक टेक्निशियन को यह लैब चलाने की ट्रेनिंग देकर इसको शुरू किया जाए.

लद्दाख प्रशासन से इस से खुश है कि क्षेत्र में संक्रमण मुक्त करने की तरफ वह केवल एक कदम दूर है. लदाख में संक्रमित 15 लोगों में से 13 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं जबकि प्रदेश के दो जिलों में से केवल लेह में संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं जिनके ठीक होने के बाद लद्दाख को संक्रमण मुक्त - मतलब ग्रीन जोन - में घोषित हो जाएगा.

ऐसे में अगर 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन हट जाता है और लदाख को आम लोगों के लिए खोल दिया जाता है तो समस्याएं किस हद तक बढ़ सकती है इसका केवल अंदाज़ा लगाया जा सकता है.

कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आए मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त, एक साल तक लेंगे 30% कम सैलरी Coronavirus: PM मोदी कल सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित, कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन बढ़ाने का हो सकता है एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget