एक्सप्लोरर

अब घर पर ही कर सकेंगे कोविड-19 की जांच,  जानें कीमत और जांच का तरीका

संसाधनों की कमी की वजह से कोविड-19 टेस्ट कम हो रहे हैं. इसी बात को मद्देनजर रखते हुए पुणे की एक कंपनी ने कोविसेल्फ होमकिट बनाया है जिसकी मदद से कोविड-19 की एंटीजन टेस्ट को घर पर ही किया जा सकता है. इसके लिए एप भी डाउनलोड करना होगा.

Corona Test at Home: भारत में कोरोना के इतना बड़े संकट की एक बड़ी वजह कोविड-19 की कम जांच मानी जाती है. शुरू में टेस्ट किट का अभाव था, इसलिए कम टेस्ट होते थे. बाद में कोरोना संक्रमितों की इतनी बड़ी संख्या हो गई कि स्टाफ की कमी इसमें आड़े आने लगी. आज भी स्थिति कमोबेश वैसी ही है. सुदूर गांव में तो बिल्कुल कम जांच होती है. ऐसे में अगर घर पर खुद से टेस्ट कराने की सुविधा उपलब्ध हो तो कोरोना पर एक हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है. इसी बात को मद्देनजर रखते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने एक टेस्ट किट को मंजूरी दी है जिसकी मदद से लोग अपने घर पर ही कोरोना का टेस्ट कर सकते हैं.   


पुणे की कंपनी ने इस टेस्ट किट को बनाया है
इस टेस्ट किट का नाम कोविसेल्फ टीएम CoviSelfTM (PathoCatch) COVID-19 OTC Antigen LF device है. इसे पुणे की कंपनी Mylab Discovery Solutions Ltd ने बनाया है.  ICMR ने रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए इस टेस्ट किट को मंजूरी दी है. इस किट के जरिये लोग घर में ही नाक के जरिए कोरोना जांच के लिए सैंपल ले सकेंगे. इसके बाद इसकी तस्वीर खिंच कर कंपनी को भेजनी होगी. इसके लिए एप डाउनलोड करना होगा. घर में टेस्ट करने के लिए ICMR नई एडवाइजरी भी जारी की है. 


कौन कर सकता है इस टेस्ट किट से जांच
ICMR की नई एडवाइजरी के मुताबिक जिसे कोरोना के लक्षण है, या जो RT-PCR में कंफर्म पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आया है, वहीं इस टेस्ट किट से जांच कर सकता है. होम टेस्टिंग के लिए कम्पनी के सुझाए मैन्युअल यानी तौर तरीके से टेस्ट करना होगा. किट में सारी बातों की जानकारी होगी. 


एप डाउनलोड करना होगा
होम टेस्टिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से मोबाइल में ऐप डाउनलोड करना होगा. जिस व्यक्ति को कोरोना के लक्षण हैं या जो कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है, वह अपने मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड करेगा. टेस्ट स्ट्रिजप से नाक में स्वैब का सैंपल निकालकर तस्वीर खिंचनी होगी. इसके बाद इस तस्वीर को एप के जरिए कंपनी को भेजनी होगी. उसी फोन से तस्वीर लेनी होगी जिसपर मोबाइल ऐप डाउनलोड होगा.  मोबाइल फोन का डाटा सीधे ICMR के टेस्टिंग पोर्टल पर स्टोर हो जाएगा. मरीज की गोपनीयता बरकरार रहेगी. 


पॉजिटिव होने के बाद क्या होगा
 इस टेस्ट के ज़रिए जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आएगी उन्हें पॉजिटिव माना जायेगा और किसी टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी.  जो लोग पॉजिटिव होंगे उन्हें होम आइसोलेशन को लेकर ICMR और हेल्थ मिनिस्ट्री की गाइडलाइन को मानना होगा.  लक्षण वाले जिन मरीजों का रिजल्ट निगेटिव आएगा उनको RTPCR करवाना होगा. सभी रैपिड एंटीजन निगेटिव सिम्प्टोमेटिक लोगों को सस्पेक्टेड कोविड केस माना जायेगा और जब तक RTPCR का रिजल्ट नहीं आ जाता तब तक उन्हें होम आईसोलेशन में रहना होगा.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget