एक्सप्लोरर

Covid-19: खत्म हुआ कोरोना का कहर! वीकली केस में 57 फीसदी गिरावट, मौतें भी 30 फीसदी कम

Covid-19 Update: स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 86 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से अधिक या इसके बराबर है. इसमें से सबसे अधिक 12 जिले असम में हैं.

Covid-19 Case: देश भर में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट हो रही है. कोविड-19 केस में दूसरे हफ्ते भी गिरावट जारी है. जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते आधे से भी कम संख्या में दर्ज किए गए. भारत ने 1 से 7 मई तक 21,798 मामले दर्ज किए. वहीं पिछले हफ्ते देश में  50,769 मामले दर्ज किए गए. इस हफ्ते के मामले पिछले सप्ताह के मुकाबले 57% कम है. इसके अलावा पहले सप्ताह से मौतें 131 से घटकर 95 हो गई. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 86 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से अधिक या इसके बराबर है. इसमें से सबसे अधिक 12 जिले असम में हैं. उसके बाद केरल में 10 और उत्तराखंड में 9 जिले हैं.  जानकारी के मुताबिक रविवार 7 मई को पूरे हफ्ते का पॉजिटिविटी रेट 2.24% थी. वहीं इसके एक हफ्ते पहले पॉजिटिविटी रेट 4.47% थी. पिछले हफ्ते, WHO ने घोषणा की थी Covid-19 अब पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न नहीं है. 

गंभीरता हो गई है काफी कम
दिल्ली मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. अरुण गुप्ता ने कहा कि डेली केस और पॉजिटिविटी रेट का ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि बीमारी के कारण होने वाले लक्षण ज्यादातर मामलों में स्व-सीमित होते हैं. उन्होंने कहा अस्पताल में भर्ती होने वाली स्थिति का पता लगाने के लिए निरंतर जीनोमिक निगरानी पर ध्यान देना उचित हो सकता है.

पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के अध्यक्ष डॉ. के श्रीनाथ रेड्डी ने बताया कि जब भारत में पहली बार 2020 में कोविड-19 की सूचना मिली थी, तब इसकी संक्रामकता अधिक थी और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाना पड़ा. उन्होंने कहा इसके बाद 2021 में डेल्टा वेरिएंट की वजह से मौतें हुई. हालांकि अब ओमिक्रॉन और इसके सबलाइनेज के साथ संक्रामकता बनी हुई है, लेकिन गंभीरता काफी कम हो गई है.

ये भी पढ़ें:  

The Kerala Story: यूपी में 'द केरला स्टोरी' हुई टैक्स फ्री, एक दिन पहले बंगाल में फिल्म पर लगा था बैन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget