एक्सप्लोरर

COVID-19 के कहर के बीच गेहूं की खरीद ने पकड़ी रफ्तार, तीन महीने में 400 लाख टन खरीदने का लक्ष्य

सरकार ने 15 अप्रैल से किसानों से गेहूं और दूसरे सभी रबी फसलों को खरीदने का काम शुरू किया है. इसकी मियाद 15 जुलाई तक रखी गई है.

नई दिल्ली: 15 अप्रैल से सरकार ने किसानों से गेहूं और अन्य सभी रबी फसलों की ख़रीद का काम शुरू किया है. इस दौरान लॉकडाउन के नियमों के पालन की शर्त रखी गई है. कोरोना संक्रमण की चुनौतियों के बीच देशभर में रबी फसलों की खरीद की प्रक्रिया जारी है. 15 अप्रैल से शुरू हुए इस काम में अब तेजी आने लगी है.

88.61 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक़ 26 अप्रैल यानि पहले 11 दिनों में रबी फ़सलों में सबसे प्रमुख गेहूं की ख़रीद 88.61 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच चुकी है. इसमें सबसे ज़्यादा ख़रीद पंजाब से हुई है. पंजाब से अबतक 48.27 लाख मीट्रिक टन गेंहू की ख़रीद हो चुकी है जबकि हरियाणा 19.07 लाख मीट्रिक टन की ख़रीद के साथ दूसरे नंबर पर है.

तीन महीने तक होगी खरीद

15 अप्रैल से शुरू हुई ख़रीद की मियाद तीन महीने यानि 15 जुलाई तक तय की गई है. किसान 15 जुलाई तक अपनी फ़सल बेच सकते हैं. हालांकि, सरकार ने 400 लाख मीट्रिक टन गेहूं और रबी में पैदा होने वाला 100 लाख मीट्रिक टन चावल ख़रीदने का लक्ष्य रखा है. गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर फसलों की ख़रीद के दौरान मंडियों में लॉकडाउन की शर्तों को कड़ाई से पालन करने को कहा था. सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने के साथ साथ मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई है. हालांकि इसी वजह से कुछ जगहों से ख़रीद प्रक्रिया बेहद धीमी होने की शिकायतें आई हैं.

राज्यों को अनाज भेजने का काम जारी

लॉकडाउन के दौरान भारतीय खाद्य निगम द्वारा सभी राज्यों को अनाज भेजने का काम भी लगातार जारी है. खाद्य सुरक्षा क़ानून के तहत आने वाले लाभर्थियों को सस्ते अनाज के अलावा तीन महीने तक मुफ्त चावल , गेहूं और दाल देने का ऐलान किया गया है. सोमवार तक सरकार ने 2087 मालगाड़ी के डिब्बों से 58.44 लाख मीट्रिक टन अनाज राज्यों तक पहुंचाया है. इनमें से क़रीब 53 लाख मीट्रिक टन अनाज को अनलोड भी किया जा चुका है. हालांकि, सरकार ये भी मानती है कि कई अनलोडिंग सेंटरों के हॉटस्पॉट घोषित होने के चलते इस काम में दिक्कत भी आ रही है.

क्या जरूरी है लॉकडाउन-3, जानिए भारत को लेकर क्या कहती है दुनिया की सबसे पुरानी मेडिकल जर्नल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका, रेप केस में दोषी करार
तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका, रेप केस में दोषी करार
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Monsoon Session 2026: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Monsoon Session 2026: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget