एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: पीएम मोदी के हाथों 16 जनवरी को होगी टीकाकरण अभियान की शुरुआत, CO-WIN ऐप भी होगा लॉन्च

Corona Vaccination: देश भर में 16 जनवरी से होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस मौके पर पीएम मोदी को-विन एप को भी लॉन्च करेंगे.

Corona Vaccination: देश भर में 16 जनवरी से होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस मौके पर पीएम मोदी को-विन ऐप को भी लॉन्च करेंगे. इससे पहले देशभर में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है. सीरम इंस्टीट्यूट के टीके कोविशील्ड और भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन अब तक देश के कई शहरों में पहुंचाए जा चुके हैं.

अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो इसकी शुरुआत लोकनारायण जय प्रकाश अस्पताल से शुरु होगी. इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में भी 16 जनवरी से ही वैक्सीनेशन की आगाज होगी.

पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर्स को टीका

पहले चरण के पहली कड़ी में 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. जिनमें हेल्थकेयर कर्मियों यानी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य से जुड़े लोगों को दिया जाएगा. इनकी संख्या 80 लाख से एक करोड़ के बीच बताई जा रही है.

वहीं पहले चरण के दूसरे हिस्से में करीब दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को यह टीका दिया जाएगा. जिनमें राज्यों के पुलिसकर्मियों, पैरामिलिटरी फोर्सेज, सफाई कर्मचारी आदि शामिल हैं.

इसके अलावा उन लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है या वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. 50 साल से नीचे की उम्र के उन लोगों को भी शामिल किया जाएगा जिनमें कोरोना के सिमटम्स रहे हों.

28 दिनों के अंतर पर लगेगा और दूसरा टीका

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह टीका 28 दिनों के अंतर पर लगेगा और दूसरा टीका लगने के 14 दिनों के बाद उसका असर शुरू होगा. केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि टीका का असर खुराक पूरा होने के 14 दिनों बाद दिखना शुरू होगा.

केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा, ''हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करना जारी रखें.'' उन्होंने कहा कि टीके की दो खुराक के बीच 28 दिनों का अंतर होगा.

Corona Vaccination: 'कोविशील्ड' या 'कोवैक्सीन', क्या आपके पास मनपसंद टीके चुनने का विकल्प है? 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Puri Rath Yatra: दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget