एक्सप्लोरर

Exclusive: नितिन गडकरी बोले- बाकी देशों से भारत में हालात बेहतर, PM मोदी ने सही समय पर लगाया लॉकडाउन

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में सही समय पर लॉकडाउन लागू हुआ जिसकी वजह से दूसरे देशों के मुकाबले स्थिति बेहतर है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यस्था को जो नुकसान पहुंचा है इसकी भरपाई कैसे होगी. यह सवाल इन दिनों सभी के मन में है. अब इसको लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एबीपी न्यूज़ पर अपनी बात रखी है.

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, '' फिलहाल पहली लड़ाई कोरोना से है. मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री जी ने लॉकडाउन का फैसला सही समय पर लिया. इसी फैसले का परिणाम है कि अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली और पाकिस्तान की तुलना में हमने काफी बड़े पैमाने पर देश को बचाया है.''

उन्होंने आगे कहा,''लॉकडाउन के बाद जब कामकाज शुरू होगा तो मजदूरों को कैसे वापस लाया जाएगा इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है लेकिन इस संदर्भ में कलक्टर से मैंने बात की है. पहली बात तो जो लोग शहर में हैं या काम करने आए हैं, वो खुशी से नहीं आए बल्कि मजबूरी से आए हैं. उनके गांव में रोजगार नहीं है. ट्रेन खोलना अभी उचित नहीं होगा. हम लोग धीरे-धीरे रोजगार को पटरी पर लाने की बात सुनिश्चित करेंगे. फिलहाल जो लोग जहां हैं वहीं रहें. जो गांव में हैं उनको वापस लाने का फैसला सरकार करेगी. जिला अधिकारी अगर उनको सोशल डिस्टेंसिंग जारी रखते हुए लाने का प्रवंध करेगी तो इस पर विचार किया जाएगा''

नितिन गडकरी ने आगे कहा,'' ये लोग रोज कमाकर खाने वाले हैं. ये गांव में रहें या शहर में अगर काम नहीं मिला तो रोजी-रोटी की समस्या पैदा होगी. फिलहाल कोरोना से बचने के लिए जो सुरक्षा उपाय है उसको अपनाना ही सही तरीका है.''

उन्होंने कहा,''आगे लोगों की मदद के लिए क्या नए पैकेज आएंगे इसका निर्णय प्रधानमंत्री करेंगे. मैं लगातार लोगों से बात कर रहा हूं. हमारी सरकार, रिजर्व बैंक अच्छे पैकेज दे रही हैं. अभी वर्किंग कैपिटल लिमिट 20 प्रतिशत बढ़ाई गई है. अभी स्टेट बैंक ने यह कार्रवाई की लेकिन अन्य बैंकों को बढ़ाने की आवश्यकता है.''

उन्होंने कहा,'' हम इस महामारी से जीतेंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यस्था फिर अच्छी होगी. यह मेरा विश्वास है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget