एक्सप्लोरर

COVID-19: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- आर्थिक पैकेज की जल्द होगी घोषणा

आर्थिक पैकेज की घोषणा कब होगी इसकी कोई समयसीमा नहीं बताई गई है. उन्होंने कहा कि संकट से निपटने के लिये कार्य योजना तैयार करने को लेकर वित्त मंत्रालय की शनिवार को बैठक होगी.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा जितनी जल्दी संभव हो सकेगा उतनी जल्दी की जाएगी. हालांकि, मंत्री ने पैकेज की घोषणा के बारे में कोई समयसीमा नहीं बतायी.

सीतारमण ने कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिये नागर विमानन, पशुपालन, पर्यटन और एमएसएमई मंत्रालयों के मंत्री और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही.

करीब चार घंटे चली बैठक के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पर्यटन, एमएसएमई, नागर विमानन, पशुपालन क्षेत्रों के साथ बैठक की. इन मंत्रालयों ने संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद अपने-अपने क्षेत्रों के बारे में आकलन दिये.’’

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘वित्त सचिव और आर्थिक मामलों के सचिव की मौजूदगी में हमने विस्तार से चर्चा की. हम उनके सुझावों को देख रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि संकट से निपटने के लिये कार्य योजना तैयार करने को लेकर मंत्रालय की शनिवार को बैठक होगी.

यह पूछे जाने पर कि पैकेज की घोषणा कब की जाएगी, सीतारमण ने कहा, ‘‘समय सीमा बताना मुश्किल है लेकिन यह जल्द होगी.’’ वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यबल की घोषणा की है, अभी उसका गठन होना बाकी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि सरकार ‘कोविड-19 आर्थिक प्रतिक्रिया कार्यबल’ का गठन कर रही है. यह कार्यबल कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित क्षेत्रों के लिये राहत पैकेज के बारे में निर्णय करेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘कार्यबल का गठन अभी नहीं हुआ है लेकिन जरूरत को देखते हुए मंत्रालय यह बैठक कर रहा है. वास्तव में जब कार्यबल का गठन हो जाएगा, उसे इन बैठकों का लाभ होगा. अन्य मंत्रालय भी अपने सुझाव भेज रहे हैं.’’

वित्तीय क्षेत्र के लिये राहत उपायों के बारे में सीतारमण ने कहा, ‘‘सेबी नियमनों की सूची लेकर आया है जो बाजार को स्थिर रखेगा. लेकिन मैं नहीं कह सकती कि मैं बाजार के लिये क्या कर रही हूं. इस समय हम कठिन हालात में हैं और हर किसी से जानकारी ले रहे हैं... .’’

बैठक के बारे में पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मंत्रालय स्थिति का आकलन कर रहा है. वित्त मंत्री कोरोना वायरस के कारण विभिन्न क्षेत्रों पर पड़े प्रभाव को लेकर चिंतित हैं. हमने कई उपायों पर चर्चा की. इसमें कर्ज पुनर्गठन शामिल है जिससे क्षेत्र को मदद मिल सकती है.

पशुपालन, मत्स्य और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने बैठक के बाद कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण पशुपालन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है. हमने विभिन्न उपायों पर चर्चा की. इसमें कर्ज पुनर्गठन शामिल है. इससे क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मदद मिल सकती है.’’

देश का कुक्कुट उद्योग 1.5 लाख करोड़ रुपये का है. दस लाख से अधिक छोटे किसान सीधे तौर पर इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं जबकि करोड़ों लोग परोक्ष रूप से इस क्षेत्र पर आश्रित हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. वित्त मंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया. हम सकारात्मक कदम उठाये जाने की उम्मीद कर रहे हैं.’’ नागर विमानन मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हर समस्या का रचनात्मक तरीके सेसमाधान कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget