एक्सप्लोरर

बाढ़ से निपटने के लिए देशभर में NDRF की 90 से ज्यादा टीमें तैनात, कोरोना काल में सैनिटाइजेशन पर खास ध्यान

कोरोना की वजह से यह टीमें जान और माल की सुरक्षा के साथ-साथ सैनिटाइजेशन का भी विशेष ध्यान रख रही हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी के बीच बाढ़ और बारिश ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है. कोरोना के दौरान बर्षा जनित घटनाओं ने प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है. इन सब समस्याओं से निपटने के लिए एनडीआरएफ ने देश भर में बाढ़ राहत कार्यों के लिए 90 से अधिक टीमों को तैनात किया है. कोरोना की वजह से यह टीमें जान और माल की सुरक्षा के साथ-साथ सैनिटाइजेशन का भी विशेष ध्यान रख रही हैं.

कोरोना के बीच असम में सैलाब के कारण स्थिति गंभीर

बता दें कि कोरोना वायरस के बीच असम में सैलाब के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है. हालांकि यहां कुछ जिलों में बाढ़ का पानी कम हुआ है. शुक्रवार को यहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई. आंकड़ों के मुताबिक 20 जिलों के 13.3 लाख लोगों के प्रभावित होने की बात सामने आई है. गुरुवार को 22 जिले बाढ़ के कारण प्रभावित थे. अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन में कुल 59 लोगों की मौत हुई है. राज्य सरकार के बुलेटिन में पूर्वी असम वन्यजीव मंडल के डीएफओ के हवाले से कहा गया है कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ की वजह से 41 पशुओं की भी मौत हुई है.

मुंबई में बेहद भारी बारिश का अनुमान

इस बीच, मुंबई में भारी बारिश हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है. उसने आज भी बेहद भारी बारिश का भी अंदेशा व्यक्त किया है. पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के लातूर जिले की उडगीर तहसील में बारिश के पानी से भरी झील में दो लड़के डूब गए. दोनों की उम्र 12 साल थी.

बिहार में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत

बिहार में बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. राज्य में पिछले एक हफ्ते में बिजली गिरने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बिजली गिरने की ये घटना पांच जिलों में हुई है. समस्तीपुर में सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत हुई जबकि लखीसराय में दो की और गया, बांका और जमुई जिलों में एक-एक की मौत हुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनहानि पर अफसोस जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया.

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी बोले- चीनी घुसपैठ पर चेतावनी दे रहे लद्दाखवासी, उन्हें नजरअंदाज करना भारत को पड़ेगा महंगा

कोरोना अपडेट: देश में पहली बार एक दिन में आए 22 हजार से ज्यादा मामले, अबतक करीब साढ़े छह लाख लोग संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget