एक्सप्लोरर

COVID 19: ओला, उबर की तरह अब किसानों के लिए 'किसान रथ' ऐप लेकर आई मोदी सरकार

किसान रथ ठीक उसी तरह काम करता है जैसे ओला और उबर जैसी टैक्सी सेवाएं काम करती हैं. कृषि मंत्रालय के मुताबिक़ फ़िलहाल इस ऐप पर 5 लाख से ज़्यादा वाहनों का डेटाबेस मौजूद है.

नई दिल्लीः लॉक डाउन के दौरान किसानों और कृषि क्षेत्र को कई रियायतें देने का ऐलान किया गया है लेकिन फ़सलों को एक स्थान से बाज़ार तक ले जाने में किसानों को अभी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लॉक डाउन के दौरान किसानों को अपनी फ़सल को बाज़ार तक ले जाने में हो रही परेशानी दूर करने के लिए मोदी सरकार ने किसान रथ नाम का ऐप उतारा है.

क्या है 'किसान रथ' ऐप का मकसद

ऐप का मक़सद उन किसानों को अपना सामान लाने ले जाने में मदद करना है जिनके पास या तो परिवहन की अपनी सुविधा नहीं है या फिर अपनी सुविधा होने के बावजूद लॉक डाउन के चलते इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज ऐप को लांच किया.

ओला और उबर की तरह करता है काम

किसान रथ ठीक उसी तरह काम करता है जैसे ओला और उबर जैसी टैक्सी सेवाएं काम करती हैं. उदाहरण के लिए, अगर मेरठ का कोई किसान अपनी फ़सल को अपने आसपास की मंडी में ले जाना चाहता है तो किसान रथ से उसे पता चल जाएगा कि मेरठ में उस वक़्त ट्रैक्टर या कोई अन्य वाहन मौजूद है ये नहीं जिससे फ़सल की ढुलाई हो सके.

कृषि मंत्रालय के मुताबिक़ फ़िलहाल इस ऐप पर 5 लाख से ज़्यादा वाहनों का डेटाबेस मौजूद है. इसके अलावा उन किसानों को भी इसके डेटाबेस में जोड़ा जा रहा है जो फ़सल बीमा योजना के तहत आते हैं. इसके अलावा देशभर की मंडियों को भी उस ऐप से जोड़ा जा रहा है ताकि उसकी मैपिंग हो सके.

कृषि क्षेत्र को मिली हैं कई रियायतें

अप्रैल का महीना गेहूं और अन्य रबी फ़सलों की कटाई का समय होता है. देश के सभी भागों में गेहूं की कटाई का काम 50 फ़ीसदी से ज़्यादा हो चुका है. कटाई के बाद किसानों के सामने गेहूं को मंडी तक ले जाकर बेचने की समस्या है. इसी के चलते लॉक डाउन के दौरान कृषि क्षेत्र को कई रियायतें दी गई हैं. इन रियायतों में खेतों में काम करने की छूट से लेकर मंडियों में ख़रीद बिक्री तक कि छूट शामिल है.

केजरीवाल सरकार का आदेश- घर-घर सर्वे के लिए अधिकारी करें 'असेस कोरोना' ऐप का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget