एक्सप्लोरर

क्या हवा में फैल रहा है कोरोना वायरस? जानिए, WHO की अधिकारी ने क्या कहा है

सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहों के फैलने के मद्देनजर WHO की अधिकारी का बयान आया है कि नोवल कोरोना वायरस हवा में नहीं फैल रहा है.

नई दिल्ली: कोविड-19 के अभी तक हवा में फैलने की रिपोर्ट नहीं है और ज्यादातर यह सांसों के साथ निकलने वाली छोटी बूंदों (रेसपिरेटरी डॉप्लेट्स) और नजदीकी संपर्क से फैलता है. यह बात विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की दक्षिण पूर्व एशिया की प्रमुख डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने सोमवार को कही.

सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहों के फैलने के मद्देनजर उनका बयान आया है कि नोवल कोरोना वायरस हवा में नहीं फैल रहा है.

डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, ‘‘कोविड-19 के हवा में फैलने की रिपोर्ट नहीं है. अभी तक प्राप्त सूचना के आधार पर कोविड-19 ज्यादातर सांसों के साथ निकलने वाली छोटी बूंदों (जैसे कोई बीमार व्यक्ति जब छींकता है, तो उससे निकलने वाली छोटी बूंदें) और नजदीकी संपर्क से फैलता है. इसलिए डब्लूएचओ हाथ और श्वसन स्वच्छता की अनुशंसा करता है.’’

उन्होंने कहा कि चीन के अधिकारियों ने सूचना दी है कि अपेक्षाकृत बंद परिवेश में एयरोसोल ट्रांसमीशन कर सकता है. जैसे अस्पतालों के आईसीयू एवं सीसीयू में अधिक सघनता वाले एयरोसोल के संपर्क में आने से.

डॉ. पूनम ने कहा, ‘‘बहरहाल वायरस के इस तरह से फैलने के बारे में समझने के लिए ज्यादा अनुसंधान और महामारी विज्ञान के आंकड़ों के विश्लेषण की जरूरत है.’’

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं. भारत के अलग अलग राज्यों से अब तक 478 पॉज़िटिव मामले सामने आ चुके हैं. मरने वालों की तादाद नौ तक पहुंच गई है. इस वायरस के फैलने और इसके इलाज को लेकर कई तरह के भ्रम और अफवाहें हैं. हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन समय समय पर अफवाहों को खारिज कर रहा है.

देश की बात करें तो यहां लगभग सभी राज्यों में लॉकडाउन हैं. रेल यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. अधिकतर राज्यों ने उड़ानों पर भी पाबंदी लगा दी है. दिन गुज़रने के साथ ही देश में ये महामारी तेज़ी से फैल रही है. केंद्र और तमाम राज्य सरकार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है.

ये भी पढ़ें

कोरोना: बिहार में अपने-अपने गांव जाने वालों की आई डराने वाली तस्वीरें, बस में छत तक खचाखच चढ़े यात्री

पटना में रुके विदेशी नागरिकों को पुलिस ने कोरोना की जांच के लिए अस्पताल भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget