एक्सप्लोरर

कोविड-19: दिल्ली सरकार के स्कूलों में नर्सरी से 8वीं तक के सभी छात्र अगली क्लास में होंगे प्रमोट

दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में केजी से दूसरी कक्षा तक के छात्रों को भी अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा. हालांकि केजी से दूसरी क्लास के छात्रों के लिये शिक्षा निदेशालय ने मूल्यांकन के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

कोरोना काल में मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2020-21 में स्कूल पूरे साल बंद रहे हैं. खासकर, प्राइमरी और मिडिल लेवल की क्लासेज़ में क्लास रूम टीचिंग पूरी तरह से बंद रही है, जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार के डायरेक्ट्रेट ऑफ एजुकेशन ने एक अहम फैसला लिया है. शिक्षा निदेशालय ने एक सर्कुलर जारी कर दिल्ली के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को छात्रों की सामान्य परीक्षाएं लेने से मना कर दिया है. शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी दिशा निर्देश के मुताबिक छात्रों के वर्कशीट असाइनमेंट और प्रोजेक्ट के आधार पर मूल्यांकन कर उनका परिणाम घोषित किया जाएगा.

तीसरी से 8वीं कक्षा तक असाइनमेंट और प्रोजेक्ट के आधार पर होगा असेसमेंट- शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक बीते साल में प्राइमरी और मिडिल स्तर पर कक्षाओं में कोई पढ़ाई नहीं हो पाई है, ऐसे में सामान्य पारंपरिक तरीके से होने परीक्षाओं की जगह सब्जेक्ट के हिसाब से प्रोजेक्ट और असाइनमेंट के माध्यम से तीसरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों का असेसमेंट किया जाएगा.

दिशा निर्देश के मुताबिक तीसरी से पांचवीं कक्षा के छात्रों के मूल्यांकन के लिये कुल 100 मार्क्स का विभाजन वर्कशीट के 30 अंक, सर्दियों की छुट्टियों में दिए गए असाइनमेंट के 30 अंक और 1 मार्च 2021 से 15 मार्च 2021 के बीच दिए जाने वाले प्रोजेक्ट और असाइनमेंट के 40 अंक के बीच किया गया है. इसी तरह क्लास 6 से क्लास 8 तक के छात्रों के लिये कुल 100 मार्क्स का विभाजन वर्कशीट के 20 अंक, सर्दियों की छुट्टियों में दिए गए असाइनमेंट के 30 अंक और 1 मार्च 2021 से 15 मार्च 2021 के बीच दिए जाने वाले प्रोजेक्ट और असाइनमेंट के 50 अंक के बीच किया गया है.

शिक्षा विभाग द्वारा ये स्पष्ट किया गया है कि इस असेसमेंट का उद्देश्य कोरोना की वजह से पैदा हुई परिस्थितियों को देखते हुए अपनाई गई वैकल्पिक लर्निंग एप्रोच का प्रभाव जानना है. इस असेसमेंट के आधार पर शिक्षा निदेशालय को अगले शैक्षणिक सत्र के लिए पढ़ाई को लेकर रणनीति बनाने में भी मदद मिलेगी.

31 मार्च को रिज़ल्ट घोषित किये जायेंगे- तीसरी से आठवीं तक के छात्रों के मार्क्स की ऑनलाइन एंट्री के लिये 15 मार्च से 25 मार्च तक का समय दिया गया है, इसके बाद लिंक ब्लॉक कर दिया जायेगा. को-करिकुलर एक्टिविटीज के ग्रेड्स ऑनलाइन मार्क्स मॉड्यूल में अपलोड नहीं किये जायेंगे. असेसमेंट के बाद रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किए जाएंगे. छात्रों को रिज़ल्ट के बारे में डिजिटल माध्यम से फोन कॉल के ज़रिए सूचित किया जायेगा. रिजल्ट जारी करने के लिए छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा.

केजी से दूसरी क्लास तक के छात्रों का भी होगा असेसमेंट- दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में केजी से दूसरी कक्षा तक के छात्रों को भी अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा. हालांकि केजी से दूसरी क्लास के छात्रों के लिये शिक्षा निदेशालय ने मूल्यांकन के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इन क्लास के छात्रों का असेसमेंट सर्दियों की छुट्टियों में दिए गए असाइनमेंट, कोरोना के दौरान दी गई ऑफलाइन/ऑनलाइन वर्कशीट के आधार पर किया जाएगा. कोरोना के कारण स्कूल बंद होने से टीचिंग इन कक्षाओं के छात्रों को वर्कशीट दी जा रही हैं. अब मार्च के पहले हफ्ते में छात्रों को वर्कशीट का अंतिम सेट दिया जाएगा. शिक्षक छात्रों या अभिभावकों से पुरानी वर्कशीट या असाइनमेंट किसी भी परिस्थिति में सबमिट या री-सबमिट करने को नहीं कहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
टीएमसी सांसदों का दलबदल आसान नहीं! करना पड़ेगा कानूनी बाधाओं का सामना, पार्टी का दावा
टीएमसी सांसदों का दलबदल आसान नहीं! करना पड़ेगा कानूनी बाधाओं का सामना, पार्टी का दावा
बंगाल हिंसा के पीड़ित बीजेपी परिवारों को नौकरी देंगे शुभेंदु, बोले- 'मैं नहीं, हम' के सिद्धांत पर चलें...
बंगाल हिंसा के पीड़ित बीजेपी परिवारों को नौकरी देंगे शुभेंदु, बोले- 'मैं नहीं, हम' के सिद्धांत पर चलें...
Aaj Ka Mausam: 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 7 दिनों तक...यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-NCR का मौसम कैसा?
17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 7 दिनों तक...यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-NCR का मौसम कैसा?

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया प्लेन, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
Embed widget