एक्सप्लोरर

COVID-19 Cases in India: देश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, 1200 के पार पहुंचे एक्टिव केस, जानें किस राज्य में मिले कितने केस

COVID-19 Cases: देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 1200 के पार पहुंच गए हैं. महाराष्ट्र, यूपी और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में कोविड ने पैर पसार लिए हैं.

COVID-19 Cases in India: कोरोना वायरस भारत में एक बार फिर से आंखें दिखा रहा है. देश में गुरुवार सुबह तक एक्टिव केस बढ़कर 1200 के पार पहुंच गए. वहीं इसकी वजह से 12 लोगों की जान भी गई है. महाराष्ट्र में कोविड 19 के 86 नए मामले सामने आए हैं. पश्चिम बंगाल, दिल्ली और राजस्थान समेत और भी राज्यों में कोविड फैल चुका है. इसको लेकर राज्य सरकारों ने अस्पतालों के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं. इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली का नंबर आता है. कई राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े हैं. इसके अलावा, कुछ जगहों पर मौतों में भी इजाफा हुआ है, जिनमें महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल हैं. हालांकि, बहुत से राज्यों में कोई नया मामला या मौत नहीं दर्ज की गई है. पश्चिम बंगाल में कोविड के 5 नए केस सामने आए हैं. वही महाराष्ट्र में 86 नए केस दर्ज किए गए हैं.

राजस्थान में भी बढ़ रहा कोरोना

राजस्थान में सामने कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं. राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है. राजस्थान में अब तक कोरोना से एक संक्रमित की मौत हुई है. संक्रमण की चपेट में आने वालों में डेढ़ महीने और 2 महीने के बच्चे के साथ ही 68 साल के बुजुर्ग भी शामिल है. 

राज्य में अब तक 11 जिलों से संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. सबसे ज्यादा 17 केस राजधानी जयपुर से हैं. इसके अलावा जोधपुर से 6, उदयपुर से 4 और डीडवाना में तीन मामले सामने आए हैं. अजमेर और बीकानेर में दो-दो लोग संक्रमित हुए हैं. बालोतरा, दौसा, फ़लोदी, सवाई माधोपुर और एक अन्य जगह से एक-एक मामला सामने आया है.

कोविड को लेकर क्या है गाइडलाइन

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बढ़ते हुए कोविड मामलों को देखते हुए अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बनाया गया है. कोरोना के संक्रमित मरीजों को सामान्य मरीजों से दूर रखा जा रहा है. इससे अन्य मरीजों के संक्रमित होने का खतरा कम होगा. राज्य सरकारों ने कोविड को लेकर गाइडलाइन भी जारी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'

वीडियोज

कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget