एक्सप्लोरर

देश में तेजी से फैल रहा है संक्रमण, 10 हजार से 20 हजार मामले पहुंचने में लगे सिर्फ 8 दिन

आठ दिनों के अंदर 301 लोगों की मौत हो चुकी है. इसका मतलब है कि मरने वाले लोगों की संख्या में भी तेजी आई है.स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत 14.75 से बढ़कर अब 17.48 हो गया है.

नई दिल्ली: देश में आज कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या आज 20 हजार के करीब पहुंच गई है. वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी 640 हो गया है. बड़ी बात यह है कि देश में कोरोना वायरस के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले आठ दिनों के अंदर संक्रमण के मामले दस हजार से बीस हजार हो गए. यानी सिर्फ 10 दिन में संख्या दोगुनी हो गई. 14 अप्रैल को थे 10 हजार संक्रमण के मामले देश में संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को केरल में आया मिला था. इसके बाद मामले दिन पर दिन बढ़ते गए. 14 अप्रैल को देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10 हजार पार हो गया था और 339 लोगों की मौत हो चुकी थी. देश में दस हजार मामले तक पहुंचने में 74 दिन लगे थे. आज 22 अप्रैल को सिर्फ आठ दिन में मामले करीब 20 हजार हो गए. सिर्फ आठ दिनों के अंदर 301 लोगों की मौत वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इन आठ दिनों के अंदर 301 लोगों की मौत हो चुकी है. इसका मतलब है कि मरने वाले लोगों की संख्या में भी तेजी आई है.  स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत 14.75 से बढ़कर अब 17.48 हो गया है. वहीं, 23 राज्यों के 61 जिले ऐसे भी हैं जिनमें पिछले 14 दिनों से संक्रमण के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है. वो दस बड़े राज्य जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं? देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां संक्रमित मरीजों की संख्या 5218 है. इसके बाद दूसरे नंबर पर गुजरात है, जहां 2178 मामले हैं. तीसरे नंबर पर राजधानी दिल्ली में 2156 मामले, राज्यस्थान में 1659 मामले, तमिलनाडु में 1596, मध्य प्रदेश में 1552, उत्तर प्रदेश में 1294, तेलंगाना में 928, आंध्र प्रदेश में 757 और केरल में 428 मामले हैं. यह भी पढ़ें- जियो में फेसबुक ने खरीदी 10% हिस्सेदारी, 43 हजार 574 करोड़ रुपये में हुई डील Coronavirus: अमेरिका में एक दिन में 2700 से ज्यादा लोग मरे, कुल मरीजों की संख्या आठ लाख से ज्यादा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget