एक्सप्लोरर

क्या भारत में कोरोना खत्म हो गया? मार्च 2020 के बाद देश में कोविड से सबसे कम मौत, देखिए- आंकड़े

Coronavirus Cases In India: इस साल दिसंबर में कोरोना मामलों में 19 फीसदी की कमी आई है. जून से ही भारत में कोरोना मामलों में कमी देखी जा रही है.

India Covid-19 Cases: भारत में कोविड मामलों में गिरावट जारी है. पिछले 24 घंटों में कोरोना (Covid-19) के नए मामलों में भी कमी आई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार (20 दिसंबर) को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 112 नए मामले सामने आए. वहीं एक्टिव मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई. देश में अब कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3490 रह गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से 3 लोगों की मौत हुई है. मार्च 2020 के बाद दैनिक कोविड मौतों की संख्या सबसे कम है. 

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट का दौरा जारी है. एक तरफ जहां दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखा जा रहा है, वहीं भारत में इसकी रफ्तार लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी है. चीन (China) समेत दुनिया का कई देशों में कोरोना के मामलों में तेजी जारी है. 

कोरोना को हराने की कगार पर देश

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के मुताबिक, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 फीसदी है, जबकि कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की दर बढ़कर 98.8 फीसदी हो गई है. बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 69 की कमी दर्ज की गई है. 

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,42032 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी है. वहीं, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. 

क्या कहते हैं आंकड़े?

भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से भी ज्यादा हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. 

वहीं अगर पिछले हफ्तों के आंकड़ों पर गौर किया जाए, तो देश में अब तक सबसे कम नए केस दर्ज किए गए हैं. इस साल दिसंबर के महीने में कोरोना मामलों में 19 फीसदी की कमी आ गई. जून के महीने से ही भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आ रही है. 18 से 24 जुलाई के बीच देश में 1.36 लाख नए केस दर्ज किए गए थे. उसके बाद से हर हफ्ते कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी है. 6 से 22 मार्च 2020 के बाद पिछले सप्ताह कोरोना से सबसे कम मौतें हुई हैं. पिछले पूरे हफ्ते में देश में कोरोना से 12 मौतें हुईं हैं. वहीं देश में पिछले हफ्ते कोरोना 1103 नए मामले दर्ज किए गए. 

इसे भी पढ़ेंः-

Rajasthan Politics: राहुल गांधी ने गहलोत-पायलट के साथ 1 घंटे तक अकेले की मीटिंग, क्या मिटा पाएंगे सियासी दूरियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget