एक्सप्लोरर

COVID-19: लॉकडाउन के बीच Airline कंपनियों ने की ट्विटर पर मजेदार बातें, पढ़ कर हो जाएंगे लोटपोट

शुक्रवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एयरलाइन्स कंपनियां आपस में ट्विटर के जरिए बात करने लगी. कंपनियों के बीच की यह बातचीत ट्विटर पर ट्रेंड हो गया.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के कारण देश भर में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन है. ट्रेन के साथ साथ सभी उड़ानें भी थम गई है. सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि लॉकडाउन में लोग घरों में रहें. इस कारण स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, होटल्स सभी को बंद कर दिया गया है. कोरोना वायरस के डर से लोग अपने पड़ोसियों से भी मिलना जुलना बंद कर चुके हैं. ऐसे में लोग सोशल मीडिया और फोन के जरिए एक दूसरे से संवाद स्थापित कर रहे हैं.

शुक्रवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एयरलाइन्स कंपनियां आपस में ट्विटर के जरिए बात करने लगी. कंपनियों के बीच की यह बातचीत ट्विटर पर ट्रेंड हो गया. बातचीत देखकर यूजर्स ने ऐसा सोचा भी नहीं था कि दो एयरलाइन्स कंपनियां आपस में बात करेंगी.

दोनों कंपनियों ने बातचीत की शुरुआत ऐसे ही की जैसे एक दोस्त दूसरे से बात कर रहे हों. बातचीत कि शुरुआत इंडियो एयरलाइन्स ने की. इंडिगो ने ट्विटर पर लिखा कि ''एयर विस्तारा, हमने सुना है कि इन दिनों ऊंची उड़ान नहीं भर रहे हो? साथ ही, उन्होंने पार्किंग में रहो और सुरक्षित रहो हैशटैग यूज किया.''

इंडिगो के जवाब में ‘एयर विस्तारा’ एयरलाइन ने लिखा, ‘नहीं इंडिगो. इन दिनों जमीन पर रहना सही है. उड़ना भरना समझदारी भरा फैसला नहीं होगा.'' इसके साथ ही एयर विस्तारा ने यह सवाल गो एयर के लिए छोड़ दिया और पूछा तुम क्या कहते हो?

एयर विस्तारा के सवाल के बाद गो एयर ने जवाब दिया, ''बिल्कुल सही कहा घर पर रहना सुरक्षित है. जब तक सब लोग हवाई यात्राएं शुरू नहीं करते हैं, तब तक हम लोग इंतजार कर सकते हैं. क्योंकि अभी तो लोग उड़ नहीं सकते हैं. सही कहा ना एयर एशिया?''

एयर एशिया ने तुरंत इसका जवाब दिया. एयर एशिया ने लिखा, ''बिल्कुल गो एयर. फिलहाल, घर पर रहना ही सबसे सही और मस्त होगा. स्पाइसजेट सही कहा ना?''

स्पाइस जेट ने भी तुंरत जवाब दिया. जेट ने कहा, ''एयर एशिया ये जानकर अच्छा लगा कि हमारी सोच, हमारे रंगों की तरह मिलती है.'' जेट ने कहा, ''पिंजरे से परिंदों को उड़े काफी समय बीत गया है. बेहतर कल के लिए हमे ऐसा करके शुशी मिल रही है.'' साथ ही जेट ने दिल्ली एयरपोर्ट से सवाल भी पूछ लिया.

जेट के सवाल के बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ''आप सभी एयरलाइन कंपनियों से सहमत. जल्द भारत का आसमान आप सबके रंगों से भर जाएगा. फिलहाल हमें मुस्कुराने की एक वजह देने के लिए शुक्रिया. आसमान से लेकर जमीन तक. पार्किंग में रहो, सुरक्षित रहो.''

इसके बाद भी सभी एयरलाइन्स कंपनियां आपस में बात करते रही. कंपनियों के बीच ट्विटर पर बातचीत देखक यूजर्स हैरान रह गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget