एक्सप्लोरर

Covid-19: 24 राज्यों में दूसरी लहर की रफ्तार पर लगा ब्रेक, जानिए अपने राज्य का हाल

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 17 मई के बाद कोरोना के  लगातार तीन लाख से कम मामले आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीते 22 दिनों से लगातार करोना के नए मामलों में कमी आ रही है और मौजूदा समय में 2,11,298 तक पहुंच गए हैं.  

जहां एक तरफ देश में निगेटिव खबरों की बाढ़ है वहीं दूसरी तरफ कोरोना कहर के बीच पिछले कुछ दिनों से अच्छी खबर आनी शुरू हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 22 दिनों से लगातार करोना के नए मामलों में कमी आ रही है. ज्यादा संख्या में लोगों की कोरोना जांच, पॉजिटिविटी दर में कमी और रिकवरी रेट में बढ़ोतरी के कारण दूसरी लहर अब थमती हुई नजर आ रही है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि एक्टिव केस में लगातार कमी आ रही है और फिलहाल 24.19 लाख रह गए हैं. देश के 24 राज्यों में एक्टिव केसों में कमी नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से दूसरी लहर पर ब्रेक लगा है लेकिन फिलहाल कोविड मामलों में सख्ती पर कोई ढिलाई बरती नहीं जानी चाहिए. .

अब भी इतने हैं एक्टिव केस
वर्तमान में देश में 24.2 लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं. यह संख्या पिछले सप्ताह यानी 9 मई को आई रिपोर्ट की तुलना में 35 प्रतिशत कम है. पिछले सप्ताह 37.4 लाख एक्टिव केस थे. पिछले नौ दिनों से लगातार रोजाना 20 लाख कोविड-19 टेस्ट किए जा रहे हैं. हालांकि पॉजिटिव रेट 20 मई से 26 मई के बीच 10.4 प्रतिशत रहा जबकि 29 अप्रैल से 5 मई के बीच पॉजिटिव रेट 21.5 प्रतिशत थी. एक तरफ ज्यादा संक्रमित वाले राज्यों महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में केस कम हो रहे हैं, इसके बावजूद 10 प्रतिशत पॉजिटिव रेट चिंता का विषय है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों को पॉजिटिविटी रेट को 5 प्रतिशत से नीचे लाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने होंगे. 

पूर्वोत्तर और तमिलनाडु में अब भी बढ़ रहे मामले
नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वी के पॉल ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर निश्चित रूप से ढलान पर आ गई है और यह सब इसलिए हुआ क्योंकि कई राज्यों ने सख्ती से कोरोना प्रोटोकॉल को लागू किया. स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि सिर्फ 359 जिलों में 100 केस प्रतिदिन से ज्यादा आ रहे हैं, जबकि कुछ दिनों पहले इनकी संख्या 571 थी. लेकिन पूर्वोत्तर राज्य, तमिलनाडु, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अभी भी मामले बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि रिकवरी रेट जो 3 मई को 81% था बढ़कर के 90% हो गया है. 

10 करोड़ प्रति महीना वैक्सीन उत्पादन का अनुमान 
लव अग्रवाल ने कहा कि 15 सप्ताह में कोरोना टेस्ट 3 गुने से ज्यादा बढ़ाए गए हैं, जो पहले 6 लाख 88 हजार थे अब उन्हें बढ़ाकर 21 लाख 33 हजार कर दिया गया है. वीकली पॉजिटिविटी रेट 21% से घटकर अब 10.45% हो गया है. वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा कि 1.3 करोड़ वैक्सीन की डोज 18 से 44 साल के बीच के लोगों को दी गई है. उन्होंने कहा कि विदेशी सहयोग से हमारी कोशिश है कि भारत में ही वैक्सीन के प्रोडक्शन में वृद्धि की जा सकती है. आने वाले कुछ समय में हमारी प्रोडक्शन 10 करोड़ प्रति महीने हो सकती है. इसके अलावा कैडिला और बायोलॉजिकली वैक्सीन भी जल्दी आ सकती है. 

ये भी पढ़ें-

नए डिजिटल कानून को लेकर गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने कही यह बड़ी बात

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget