एक्सप्लोरर

ऑनलाइन दुष्प्रचार का मुकाबला करना मेरी प्राथमिकता: दिनेश्वर शर्मा

खुफिया ब्यूरो के प्रतिष्ठित निदेशक पद तक पहुंचे केरल कैडर के 1979 के बैच के आईपीएस अधिकारी शर्मा को जम्मू कश्मीर पर निरंतर वार्ता के लिए केंद्र का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है.

नई दिल्ली: कश्मीर वार्ता के लिए केंद्र के विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा ने आज कहा कि नई भूमिका में उनका जोर घाटी के युवाओं को ऑनलाइन दुष्प्रचार की गिरफ्त में आने से रोकना होगा. अपनी नई भूमिका में पहली बार इस हफ्ते जम्मू कश्मीर जा रहे शर्मा ने कहा कि झूठी नारेबाजी और ऑनलाइन दुष्प्रचार का मुकाबला करना उनका शीर्ष एजेंडा हो ताकि युवाओं को अकारण हिंसा से दूर किया जा सके. कश्मीर मामलों के जानकार 61 वर्षीय शर्मा ने पीटीआई से कहा, ''आश्चर्य से सभी मुझसे पूछते हैं कि क्या मैं हुर्रियत और अन्य अलगाववादी संगठनों से मिलना चाहता हूं या नहीं. मैं सभी से मिलने को तैयार हूं जैसा कि केंद्रीय गृह मंत्री (राजनाथ सिंह) ने घोषणा के दौरान स्पष्ट किया था. सर्वप्रथम ऐसी शंका उठती ही क्यों है?'' उन्होंने कहा, ''मैं किसी ब्लिंकर (यह देखो और यह नहीं देखो) के साथ घाटी नहीं जा रहा. मैं हर उस आम आदमी से मिलने जा रहा हूं जिसकी वाकई कोई शिकायत है. '' खुफिया ब्यूरो के प्रतिष्ठित निदेशक पद तक पहुंचे केरल कैडर के 1979 के बैच के आईपीएस अधिकारी शर्मा को जम्मू कश्मीर पर निरंतर वार्ता के लिए केंद्र का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है. जब शर्मा से पूछा गया कि उनका जोर युवाओं पर क्यों है, तो उन्होंने कहा, ''व्यक्ति को यह समझने की जरुरत है कि युवा और विद्यार्थी हमारे भविष्य हैं. उन्हें अगले कुछ सालों में जम्मू कश्मीर को नई ऊचाइयों तक ले जाना है और यही वजह है कि मेरा प्रयास इस चरण में उनकी गलतफहमी या गलत धारणा को दूर करना है ताकि वे एकाग्र दृष्टि से तरक्की करे. '' उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि युवा कश्मीरी ऑनलाइन दुष्प्रचार से कट्टरपंथी होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ''व्यक्ति को उसका मुकाबला करने की जरुरत है और यह पूर्णकालिक कार्य है. हमें उनके सवालों का जवाब देना है और मैं आशा करता हूं कि मैं ऐसा कर पाऊंगा. '' बिहार से ताल्लुक रखने वाले शर्मा ने कहा कि उनका कश्मीर से भावनात्मक लगाव 1992 में घाटी में उनकी पहली क्षेत्रीय पोस्टिंग से जुड़ा है. उन्होंने कहा, ''तब से काफी कुछ बदल चुका है. मेरा जोर घाटी में शांति के बांधों का निर्माण करना होगा. '' शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में दिये गये कथन का उल्लेख किया और कहा, ''मैं बस शांति का संदेश लेकर जा रहा है जैसा कि प्रधानमंत्री ने मुझपर सौंपा है. प्रधानमंत्री भी राष्ट्र और राज्य के युवाओं पर बल देते हैं.'' जब उनसे यह सवाल किया गया कि कुछ राजनीतिक दल यह मांग करते हैं कि पाकिस्तान को भी कश्मीर मुद्दे का एक पक्ष बनाया जाना चाहिए, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ''मेरा क्षेत्राधिकार अपने लोगों के लिए शांति सुनिश्चित करना है. इससे परे मुद्दे मेरे विषय से बाहर है.'' जब उनसे यह पूछा गया कि वह कल घाटी जायेंगे तब उन्होंने कहा, ''यह इसी हफ्ते बाद में होगा.'' जब शर्मा से यह सवाल किया गया कि कैसे केंद्र के वार्ताकार के रुप में उनकी नियुक्ति ऐसे पिछले कदमों से भिन्न है, तो उन्होंने तपाक से कहा, ''मेरा काम तुलना करना नहीं है. मेरे हाथ में अपनी योग्यता के हिसाब से करने के लिए काम है और मैं वही करुंगा. तुलना करना इतिहासकारों का काम है.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

Embed widget