एक्सप्लोरर

Coronavirus Omicron Variant: कोरोना के खात्मे के दावों के बीच WHO ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- ऐसा सोचना भी खतरनाक

WHO On Coronavirus Omicron Variant: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साफ कर दिया है कि कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वेरिएंट इस वायरस का आखिरी वेरिएंट होगा या हम एंडगेम में हैं, ऐसा सोचना खतरनाक हो सकता है. 

WHO On Coronavirus Omicron Variant: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने साफ कर दिया है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) का ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) इस वायरस का आखिरी वेरिएंट होगा या हम एंडगेम (कोरोना का खात्मा) में हैं, ऐसा सोचना खतरनाक हो सकता है. 

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से ये चेतवानी तब आई है जब यूरोप में कोरोना के एंडगेम की बात शुरू हो गयी है. दरअसल हाल ही में यूरोप WHO के डायरेक्टर हैंस क्लूज (Hans Kluge) ने कहा था कि ओमिक्रोन वेरिएंट ने कोरोना महामारी को एक नए फेस में पहुंचा दिया है और इससे ये यूरोप में खत्म हो सकता है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "यह प्रशंसनीय है कि ये क्षेत्र एक तरह से महामारी के अंत की ओर बढ़ रहा है."

इससे पहले पिछले हफ्ते मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा था कि दुनिया में कोविड रोधी टीकाकरण और दवाओं के वितरण की असमानताओं को तेज़ी से दूर किया जाता है, तो इस साल कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जुड़ी स्वास्थ्य आपात स्थिति यानी उससे होने वाली मौत, अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने और लॉकडाउन से निजात पाया जा सकता है.

विश्व आर्थिक मंच द्वारा टीकों को लेकर असमानता पर आयोजित एक चर्चा के दौरान डॉ. माइकल रेयान ने कहा, ‘‘हम शायद इस वायरस को कभी खत्म ना कर पाएं, क्योंकि वैश्विक महामारी का रूप लेने वाले ऐसे वायरस अकसर अंत में पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा बन जाते हैं.’

देश में क्या है कोरोना की स्थिति?

देश में सोमवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 3 लाख 6 हज़ार 64 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 95 लाख 43 हज़ार 328 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 22 लाख 49 हज़ार 335 हो गई है, जो 241 दिन में सर्वाधिक हैं.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, देश में 439 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 89 हज़ार 848 हो गई. देश में अभी 22,49,335 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.69 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 62 हज़ार 130 की वृद्धि दर्ज की गई. देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.07 प्रतिशत हो गई है.

Elections 2022: वीडियो वैन के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग ने जारी किए दिशानिर्देश, एक स्थान पर 30 मिनट से ज्यादा रुकने पर रोक

Punjab के सियासी रण में उतरे Sonu Sood, बहन Malvika Sood के प्रचार के दौरान कही बड़ी बात, बोले ये हमारे खून में है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget