एक्सप्लोरर

Punjab के सियासी रण में उतरे Sonu Sood, बहन Malvika Sood के प्रचार के दौरान कही बड़ी बात, बोले ये हमारे खून में है

Punjab Assembly Election 2022: सोनू सूद ने कहा कि मेरी बहन ने ज्यादा जिम्मेदारी ली है. जहां तक शिक्षा और लोगों की मदद करने की बात है तो उन्होंने मोगा में बड़े पैमाने पर काम किया है.

Punjab Assembly Election Latest News: पंजाब के सियासी रण में एक्टर सोनू सूद कूद गए हैं. उनकी बहन मालविका सूद (Malvika Sood) मोगा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. सोनू सूद (Sonu Sood) ने बहन के लिए प्रचार के दौरान कहा कि मेरी मां प्रोफेसर रहीं और उन्होंने जीवन भर बच्चों को पढ़ाया. मेरे पिता एक सामाजिक कार्यकर्ता थे. यहां स्कूल, कॉलेज और धर्मशालाएं हमारी जमीनों पर बनाई गई हैं. ये हमारे खून में है.

सोनू सूद ने कहा कि मेरी बहन ने इससे ज्यादा जिम्मेदारी ली है. हमारे शहर में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन की सुविधा उनके जरिए ही दी गई थी. जहां तक शिक्षा और लोगों की मदद करने की बात है तो उन्होंने मोगा में बड़े पैमाने पर काम किया है. लोगों ने ही उन्हें सिस्टम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया है.  

वहीं मालविका सूद ने कहा कि मैंने अपने भाई से बात की, कि जब तक हम दोनों में से कोई एक सिस्टम का हिस्सा नहीं बनेगा, हम मोगा में विकास नहीं कर पाएंगे. मैंने सोचा कि मैं यहां रहती हूं, मैं ही क्यों न इसका हिस्सा बनूं? ताकि हम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें और उनकी मदद कर सकें. मैं मोगा शहर में रहती हूं. हमने यहां सिविल अस्पताल बनाने के बारे में सोचा था. मैंने कई लोगों के लिए COVID टीकाकरण की सुविधा प्रदान की और शिविर लगवाए. मुद्दे थे, विकास वैसा नहीं था जैसा मैं चाहती थी.

सोनू सूद की बहन मालविका सूद हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई थीं. पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवतोज सिंह सिंह मालविका सूद के घर पहुंचे और उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. इस दौरान सोनू सूद भी घर पर ही मौजूद थे. 

 

मालविका क्या बोलीं?

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मालविका सूद ने कहा था कि "बीते दिनों चन्नी साहब के फैसलों से पूरे पंजाब में उनकी वाहवाही हो रही है." इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टी है. हम सबको कांग्रेस को सबसे ऊपर ले जाना है. कांग्रेस ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया था, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी आगामी चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब में सीएम का चेहरा बना सकती है. 

बोल रहा पंजाब

वीडियो के साथ लिखा गया, "बोल रहा पंजाब, अब पंजे के साथ- मजबूत करेंगे हर हाथ." इस वीडियो में सोनू सूद खेत के पास बैठे नज़र आ रहे हैं. वो कहते है, "असली चीफ मिनिस्टर वो या असली राजा वो जिसको ज़बरदस्ती कुर्सी पर लाया जाए. उसको संघर्ष न करनी पड़े. उसको बताना न पड़े कि मैं चीफ मिनिस्टर का उम्मीदवार हूं, मैं इसके लायक हूं. वो ऐसा होना चाहिए जो बैकबेंचर हो, उसको पीछे से उठाकर लेकर आएं और बोलें कि तू इसके काबिल है तुम बनो. वो जो बनेगा वो देश बदल सकता है."

ये भी पढ़ें: UP Assembly Elections 2022: कभी सपा राज में बोलती थी ठाकुर नेताओं की तूती, अब टिकट के भी पड़े लाले, कहीं वजह ये तो नहीं

ये भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर का शायराना तंज- जनता सपा से पूरी तरह खफा है, अखिलेश यादव कहेंगे कि ईवीएम बेवफा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया

वीडियोज

'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget