एक्सप्लोरर

जानें- सबसे पहले किसे मिलेगी कोरोना वैक्सीन, विशेष टीकाकरण कार्यक्रम चलाएगी सरकार

मोदी सरकार की कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए विशेष टीकाकरण कार्यक्रम चलाने की योजना है. इसके लिए 30 करोड़ प्राथमिकता प्राप्त लाभार्थियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध हो जाने पर इसे एक विशेष कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत वितरित किया जाएगा. साथ ही, केंद्र सरकार इसे खरीदेगी और प्राथमिकता वाले समूहों को उपलब्ध कराएगी. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

उनके मुताबिक केंद्र इसे सीधे खरीदेगी, ताकि इसे प्राथमिकता वाले समूहों को राज्यों एवं जिलों के मौजूदा नेटवर्क के जरिये मुफ्त में उपलब्ध कराया जा सके. सूत्रों ने बताया कि राज्यों को इसे खरीदने या हासिल करने के लिये अलग राह नहीं अपनाने को कहा गया है.

केंद्र ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों के सहयोग से करीब 30 करोड़ प्राथमिकता प्राप्त लाभार्थियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन्हें शुरूआती चरण में टीके की खुराक दी जाएगी.

विशेष कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम सार्वभौम टीकाकरण कार्यक्रम के समानांतर चलेगा, लेकिन यह इसके टीकाकरण वितरण ढांचे की प्रक्रियाओं, प्रौद्योगिकी और नेटवर्क का उपयोग करेगा.

इन्हें दिया जाएगा पहले टीका

सरकार ने टीकाकरण के शुरूआती चरण में चार श्रेणियों के लोगों को चिह्नित किया है. इनमें चिकित्सकों, एमबीबीएस छात्रों, नर्सों और आशा कार्यकर्ताओं आदि सहित लगभग एक करोड़ स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर शामिल हैं.

इनमें नगर निकाय कर्मियों, पुलिस एवं सशस्त्र बलों के कर्मियों सहित लगभग दो करोड़ अग्रिम मोर्चे के कर्मियों (50 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 26 करोड़ लोगों) और पहले से मौजूद किसी बीमारी से पीड़ित तथा विशेष देखभाल की जरूरत वाले 50 साल से कम आयु के एक विशेष समूह के लोग शामिल हैं.

एक सूत्र ने बताया, ‘‘राज्यों को नवंबर के मध्य तक प्राथमिकता वाले आबादी समूहों को सूचीबद्ध करने को कहा गया है...टीकाकरण सूची में शामिल हर व्यक्ति को उसके आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा, ताकि उन पर नजर रखी जा सके.’’

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सार्वभौम टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के लिये उपयोग किये जा रहे मौजूदा डिजिटल मंच और प्रक्रियाओं को बेहतर बनाया जा रहा है ताकि जब कभी टीका उपलब्ध हो, तब कोविड-19 टीकाकरण की निगरानी की जा सके--टीके की खरीद से लेकर उसके भंडारण और लाभार्थियों को वितरित किये जाने तक.

इसके अलावा, टीकाकरण करने वाले कर्मियों के लिये ऑनलॉइन प्रशिक्षण मॉड्यूल भी विकसित किया जा रहा है. जिस डिजिटल मंच को अभी मजबूत बनाया जा रहा है वह इलेक्ट्रॉनिक टीका खुफिया नेटवर्क (ईवीआईएन) है. यह देश में यूआईपी के तहत सभी शीत भंडार गृहों (कोल्ड चेन प्वाइंट) में टीके के भंडार और भंडारण तापमान के वास्तविक समय के आधार पर सूचना मुहैया करता है.

यूआईपी के तहत अभी बच्चों, किशोर-किशोरियों और गर्भवती महिलाओं का राज्यों द्वारा (टीके से रोकथाम की जा सकने वाली बीमारियों के लिये) टीकाकरण किया जाता है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने पहले ही बताया था कि कोविड-19 टीकाकरण पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति ने सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के तहत उपयोग किये जा रहे मौजूदा ‘कोल्ड चेन’ का सर्वेक्षण किया है और अतिरिक्त जरूरत का भी अनुमान लगाया है.

वर्तमान में समिति निजी क्षेत्र में उपलब्ध इन सुविधाओं का पता लगा रही है ताकि कोल्ड चेन उपकरण की जरूरत पूरी करने में मदद मिल सके. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने हाल ही में कहा था कि केंद्र ने अगले साल जुलाई तक कोविड-19 के टीके की 40-50 करोड़ खुराक हासिल करने और उसके दायरे में करीब 25 करोड़ लोगों को लाने का अनुमान किया है.

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को उस वक्त एक विवाद पैदा हो गया था, जब बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिये अपने संकल्पपत्र में कहा कि कोरोना वायरस का टीका तैयार हो जाने पर हर बिहारवासी को इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा.

भारत में घट रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या, मौत के मामलों में आई कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget