एक्सप्लोरर

कोरोना प्रोटोकॉल के बीच उत्तराखंड में 8 फरवीर से खुलेंगे कक्षा 6 से 11वीं तक के स्कूल

आदेश में कहा गया है कि कक्षाओं का नियमित सैनिटाइजेशन हो, हर छात्र और शिक्षक की थर्मल स्क्रीनिंग हो, वे मास्क लगाए हुए हों और सामाजिक दूरी का अनुपालन हो.शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि जवाहर नवोदय विद्यालय उन राज्यों में 10 वीं और 12 वीं की कक्षाएं बहाल कर सकते हैं, जिन राज्यों में स्कूलों को खोलने की अनुमति मिल गयी है.

देहरादून: देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद तमाम राज्यों ने स्कूल कॉलेज को बंद कर दिया है. लेकिन अब कोरोना के घटते मामलों और टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद सभी राज्य धीरे धीरे स्कूल कॉलेज खोल रहे हैं. इस बीच उत्तराखंड ने भी आठ फरवरी से कक्षा 6 से 11वीं के स्कूल खोलने का एलान कर दिया है. उत्तराखंड सरकार ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं.

आदेश में स्कूलों के प्रशासन से कहा गया है कि वे विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों से कोविड के अनुसार उचित व्यवहार सुनिश्चित करवाएं. मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा जारी आदेश में स्कूलों से एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने को भी कहा गया है जो इस बात पर नजर रखेगा कि कक्षाओं का नियमित सैनिटाइजेशन हो, हर छात्र और शिक्षक की थर्मल स्क्रीनिंग हो, वे मास्क लगाए हुए हों और सामाजिक दूरी का अनुपालन हो. प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं पिछले साल नवंबर से चल रही हैं . कक्षा छठी से 11वीं तक की कक्षाओं को दैहिक रूप से शुरू करने का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल ने हाल में लिया था.

जवाहर नवोदय विद्यालय का क्या अपडेट है?

शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि जवाहर नवोदय विद्यालय उन राज्यों में 10 वीं और 12 वीं की कक्षाएं बहाल कर सकते हैं, जिन राज्यों में स्कूलों को खोलने की अनुमति मिल गयी है. मंत्रालय ने जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी तैयार की है. केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए एसओपी तैयार की गयी है.

आवासीय सह शिक्षा सरकारी स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालयों को कोविड-19 महामारी फैलने के बाद पिछले साल मार्च में बंद कर दिया गया था. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘जवाहर नवोदय विद्यालय ने छात्रों के लिए कक्षाएं बहाल करने को लेकर अच्छी तैयारी की है और इसके लिए अभिभावकों की सहमति भी ली गयी है. अन्य छात्रों के संबंध में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी ताकि शैक्षणिक स्तर पर नुकसान ना हो. चरणबद्ध तरीके से छात्रों को बुलाए जाने के साथ राज्य के प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा.’’

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में आज से खुलेंगे 9वीं और 11वीं के स्कूल, कोरोना प्रोटोकाल का रखना होगा ध्यान

राकेश टिकैत ने आंदोलन लंबा चलाने का दिया नया फॉर्मूला: हर गांव से 1 ट्रैक्टर, 15 आदमी और 10 दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना

वीडियोज

Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget