एक्सप्लोरर

Nasal Vaccine Price: कितनी होगी कोरोना की नेजल वैक्सीन की कीमत, हो गया साफ, जानें कैसे करती है काम

Corona Vaccine: इंट्रानेजल वैक्सीन को पहले को-वैक्सीन या कोविशील्ड के साथ पूरी तरह से टीका लगाए गए लोगों के लिए बूस्टर शॉट के रूप में अप्रूव किया गया था.

Nasal Vaccine Price: कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है. सरकार ने नेजल वैक्सीन को बीते हफ्ते मंजूरी दे दी. जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होगी. वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नेजल वैक्सीन की कीमत एक हजार रुपये हो सकती है. इसमें वैक्सीन की कीमत 800 रुपये होगी. वहीं जीएसटी और हॉस्पिटल चार्ज को मिलाकर ये 1000 रुपये की मिलेगी.

पिछले हफ्ते ही भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की इंट्रानेजल वैक्सीन iNCOVACC को कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया था. अब पता चला है कि वैक्सीन कीमत 800 रुपये होगी और इसपर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा.

जनवरी के अंत तक होगी उपलब्ध

इंट्रानेजल वैक्सीन को पहले को-वैक्सीन (Covaxin) या कोविशील्ड (Covishield) के साथ पूरी तरह से टीका लगाए गए लोगों के लिए बूस्टर शॉट के रूप में अप्रूव किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताहिक, जनवरी के अंत तक ये उन लोगों के लिए उपलब्द होगी जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली है.

150 रुपये तक हो सकता है हॉस्पिटल चार्ज

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन की हर डोज के लिए 150 रुपये तक चार्ज करने की अनुमति दी गई है. इसी राशि को जोड़कर नेजल वैक्सीन की कीमत 1000 रुपये हो सकती है. नेजल वैक्सीन को सेंट लुइस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय (Washington University in St Louis) की लाइसेंस प्राप्त तकनीक पर विकसित किया गया है.

भारत में कोरोना की स्थिति

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 157 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,77,459 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,421 रह गई है. वहीं एक शख्स की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 5,30,696 हो गई है. देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है. संक्रमण की दैनिक दर 0.32 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत है.

ये भी पढ़ें- Covid-19 Mock Drill: चीन के नए वेरिएंट से निपटने के लिए भारत कितना तैयार? आज देशभर के अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget