एक्सप्लोरर

Corona Update: 5 दिन बाद कम हुआ कोरोना का आंकड़ा, 24 घंटे में आए 10 हजार से कम मामले

Covid-19 in India: देश में पिछले 24 घंटे में 7293 मरीज ठीक हो गए. कोरोना के एक्टिव मामलों (Covid-19 Active Cases) की संख्या अब 79 हजार 313 है.

Coronavirus Update in India: दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के खिलाफ अभी तक जंग जारी है. भारत में भी कोरोना के मामलों (Covid-19 in India) में पिछले कुछ दिनों में काफी इजाफा देखा गया है. देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 9923 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि ये आंकड़ा पिछले दिनों के मुकाबले कम है. भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में पिछले 5 दिनों से लगातार उछाल बना हुआ था, लेकिन बीते 24 घंटे में दर्ज हुए कोरोना के नए मामलों में काफी गिरावट देखने को मिली है. 

पिछले 24 घंटे में 7293 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे हैं. वहीं इस अवधि के दौरान 17 मरीजों की जान गई है. वहीं कोरोना के एक्टिव मामलों (Covid-19 Active Cases) की संख्या 79,313 हो गई है. इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना के 12,781 मामले सामने आए थे. जबकि इस दौरान 18 मरीजों की जान गई थी.

कोविड-19 के 9923 नए मामले आए सामने 

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 9923 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 17 लोगों की मौत हो गई है. देश में अब तक 5 लाख 24 हजार 890 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. वहीं कोरोना से 4 करोड़ 27 लाख 15 हजार 193 मरीज ठीक हुए हैं. कुल 1 अरब 96 करोड़ 32 लाख 43 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है.

5 दिन बाद कोरोना के मामलों में गिरावट

देश में 5 दिन बाद कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में गिरावट देखी गई है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 (Covid-19) के मामले 10 हजार से नीचे रिपोर्ट किए गए हैं. इससे पहले सोमवार को देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,781 मामले सामने आने के साथ 18 मरीजों की जान चली गई थी. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत केरल और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में आई तेजी से स्वास्थ्य विभाग और आम लोगों की चिंता बढ़ी है.

ये भी पढ़ें:

Yoga Day 2022: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर जवानों में दिखा जोश, बर्फ के बीच किया योगाभ्यास

Operation All Out: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget