एक्सप्लोरर

देश में अब तक हुए 16 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट, संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ के पार

देश में संक्रमण की दर 6.25 फीसदी है और भारत की दैनिक जांच क्षमता बढ़ाकर 15 लाख की गई है. भारत में करीब एक महीने के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 10 लाख मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को एक करोड़ से अधिक हो गई.

नई दिल्ली: देश में बीते 24 घंटों में 11 लाख से अधिक नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच की गई है, जिसके साथ देश में अब तक इस जांच से गुजरने वाले नमूनों की कुल संख्या 16 करोड़ से ज्यादा हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी.

मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि निरंतर एवं व्यापक जांच से संक्रमण की दर कम हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में 11 साख 71 हज़ार 868 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिसके साथ भारत में इस महामारी का पता लगाने के लिए अब तक कुल 16 करोड़ 00,90 हज़ार 514 नमूनों की जांच हो चुकी है.

इसमें बताया गया कि देश में संक्रमण की दर 6.25 फीसदी है और भारत की दैनिक जांच क्षमता बढ़ाकर 15 लाख की गई है. भारत में करीब एक महीने के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 10 लाख मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को एक करोड़ से अधिक हो गई जबकि संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या भी बढ़कर 95.50 लाख हो गई है.

मंत्रालय ने यह भी बताया कि बीते 24 घंटों में भारत में ठीक होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक है. जिसके परिणामस्वरूप एक्टिव मरीज़ों की संख्या भी कम हो रही है और आज यह आंकड़ा 3 लाख 8 हज़ार 751 है.

शनिवार सुबह आठ बजे तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ 4 हज़ार 599 हो गई है. 24 घंटे के दौरान 347 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1 लाख 45 हज़ार 136 हो गई है.

ये भी पढ़ें Corona के 1 करोड़ मामले होने पर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अनियोजित लॉकडाउन से करोड़ों जिंदगियां हुईं बर्बाद 10 MLA, 1 सांसद और 1 मंत्री ने थामा BJP का दामन, अमित शाह बोले- चुनाव तक ममता अकेली रह जाएंगी 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CJP आंदोलन की आड़ में...', आरक्षण हटाओ की मुहिम पर क्या बोले अठावले
'CJP आंदोलन की आड़ में...', आरक्षण हटाओ की मुहिम पर क्या बोले अठावले
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'गृहमंत्री को सदन में लाओ...', लोकसभा में नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'गृहमंत्री को सदन में लाओ...', लोकसभा में नारेबाजी कर रहा विपक्ष
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget