एक्सप्लोरर

9 MLA, 1 सांसद और 1 मंत्री ने थामा BJP का दामन, अमित शाह बोले- चुनाव तक ममता अकेली रह जाएंगी

बीजेपी में शामिल होने के बाद टीएमसी के शुभेन्दु आधिकारी ने रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की.

नई दिल्ली: आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. आज मिदनापुर की रैली में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में टीएमसी से लंबे वक्त से नाराज़ चल रहे शुभेन्दु अधिकारी ने बीजेपी का दामन थाम लिया. उनके अलावा टीएमसी सांसद सुनील मंडल और टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस के 9 अन्य विधायकों ने भी बीजेपी में आधिकारिक तौर पर एंट्री ली.

ममता के किले में सेंध लगाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह रैली में उन पर जमकर बरसे. अमित शाह ने कहा, "कुछ बड़बोले नेताओं ने कहा कि बंगाल में तृणमूल को कोई हरा नहीं सकता. मैं उनको याद कराना चाहता हूं कि सांसद चुनाव के दौरान कहते थे कि बीजेपी का खाता नहीं खुलेगा. हमारे दिलीप घोष की आध्यक्षता और मोदी जी के नेतृत्व में 18 सीटें बीजेपी ने जीती हैं." उन्होंने कहा कि चुनाव तक ममता अकेली रह जाएंगी.

अमित शाह ने ममता पर आरोप लगाया, "बीजेपी में जो लोग आज आ रहे हैं, वो मां माटी मानुष के नारे के साथ निकले थे. लेकिन ममता दीदी की सरकार ने मां माटी मानुष के नारे को टोलबाजी, तुष्टीकरण और भतीजावाद में परिवर्तित कर दिया." उन्होंने कहा कि ममता ने कांग्रेस छोड़ा, क्या वो दल बदल नहीं था. उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों से आज अच्छे लोग बीजेपी में शामिल हुए. साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार बंगाल में 200 सीटों के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी.

शुभेन्दु ने पीएम मोदी की तारीफ की बीजेपी में शामिल होने के बाद टीएमसी के शुभेन्दु अधिकारी ने रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने पीएम मोदी को देश की आन, बान और शान बताया. शुभेन्दु अधिकारी का बीजेपी में शामिल होना ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. शुभेन्दु की बंगाल में 20-25 विधानसभा सीटों पर पकड़ मानी जाती है. शुभेन्दु ने 27 नवंबर को टीएमसी से इस्तीफा दिया था.

आज अमित शाह की मौजदूगी में ममता सरकार में मंत्री रहे शुभेन्दु अधिकारी के अलावा टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस के 9 विधायकों ने भी बीजेपी का दामन थामा. इसके अलावा टीएमसी सांसद सुनील मंडल भी बीजेपी में शामिल हुए. बता दें कि बीजेपी में शामिल होने वालों में टीएमसी के 6, सीपीएम के दो, सीपीआई का एक और कांग्रेस का एक विधायक शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget