एक्सप्लोरर

Coronavirus: यूपी में कांवड़ यात्रा रुकी, क्या केरल में बकरीद पर छूट खत्म होगी, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

केरल में बकरीद के लिए दी गई बाजार और दुकानें खोलने की छूट के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. केरल में इस समय कोरोना पॉजिटिविटी दर देश में सबसे ज़्यादा है.

Coronavirus: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अभी भी बरकरार है. कोरोना महामारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है. इस बीच आज दक्षिण राज्य केरल में बकरीद के लिए दी गई बाजार और दुकानें खोलने की छूट के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. केरल में इस समय कोरोना पॉजिटिविटी दर देश में सबसे ज़्यादा है.

बाजार खोलने का आदेश रद्द करे केरल सरकार- याचिकाकर्ता

केरल में 3 दिन के लिए दी गई छूट का आज आखिरी दिन है. कोर्ट ने केरल सरकार को मामले पर जवाब दाखिल करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के चलते इससे पहले यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा को दी गई अनुमति रद्द कर दी थी. याचिकाकर्ता ने इसे आधार बनाते हुए कोर्ट से मांग की है कि वह केरल सरकार से भी कहे कि बाजार खोलने का आदेश रद्द करे, ताकि भीड़ के चलते कोरोना फैलने का खतरा न हो.

केरल में संक्रमण के 9931 नए मामले दर्ज

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 9931 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 लाख 70 हजार 868 हो गई है. वहीं, राज्य में महामारी के कारण 58 और लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 15 हजार 408 हो गई है.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राज्य में संक्रमण दर कई हफ्तों से दस फीसदी के आस पास थी, जो अब बढ़कर 11.08 प्रतिशत हो गई है. पिछले 24 घंटों में 13,206 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 30 लाख 33 हजार 258 हो गई है. राज्य में फिलहाल एक लाख 21 हजार 708 मरीजों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें-

Raj Kundra Arrested: शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, अश्लील फिल्में बनाने का लगा है आरोप

Pegasus spying: राहुल गांधी, प्रशांत किशोर, बीजेपी के दो मंत्री और प्रवीण तोगड़िया समेत इन लोगों के फोन नंबर थे निशाने पर, रिपोर्ट में बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget