एक्सप्लोरर

Raj Kundra Arrested: शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, अश्लील फिल्में बनाने का लगा है आरोप

Raj Kundra arrested: राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाने और कुछ एप पर उसे पब्लिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

Raj Kundra arrested: बिज़नेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाने और कुछ एप पर उसे पब्लिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

अश्लील फिल्म की शूटिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया था और मामले की छानबीन कर रही थी. अश्लील फिल्म की शूटिंग को लेकर मामला दर्ज किया गया था. मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड थे.

केंद्रिन नाम की एक कंपनी जिसका रजिस्ट्रेशन यूके में किया गया था, वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील फिल्में पब्लिश करती थी. ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि साइबर लॉ से बच सकें. बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के परिवार के लोग ही इस कंपनी के डायरेक्टर्स थे. ये कंपनी सर्वर्स पर मुंबई या भारत के अन्य जगहों पर शूट किए गए अश्लील वीडियो अपलोड करती थी. वी ट्रांसफर के ज़रिए यहां से वीडियो भेजा जाता था.

क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा ने इस बिज़नेस में 10 करोड़ रुपये लगाए थे. क्राइम ब्रांच के मुताबिक ये फरवरी में ही साफ हो गया था कि कुंद्रा केंद्रिन कंपनी से जुड़े हुए थे. लेकिन सीधा लिंक नहीं होने से क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हुई थी. दरअसल उमेश कामत नाम के व्यक्ति गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ी. उसने ही सारा कच्चा चिट्ठा क्राइम ब्रांच के सामने खोला था. सबूत के तौर पर क्राइम ब्रांच को पता चला है कि 8-10 करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ है. इसके बाद आज क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को दफ्तर बुलाया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

कल कोर्ट में पेश किया जाएगा

राज कुंद्रा को कल मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े नाम शामिल हो सकते हैं. इस बारे में राज कुंद्रा से पूछताछ भी की जाएगी. लॉकडाउन में इस बिज़नेस का चलन बढ़ा था और धड़ल्ले से वीडियो बनाने शुरू किए गए थे. क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget