एक्सप्लोरर

भारतीय नौसेना में फैला कोरोना वायरस, मुंबई स्थित आईएनएस आंग्रे स्टेशन के 21 नौसैनिक संक्रमित पाए गए

भारतीय नौसेना में कोरोना वायरस फैल गया है.मुंबई स्थित आईएनएस आंग्रे स्टेशन के 21 नौसैनिक संक्रमित पाए गए हैं.

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना में कोरोना वायरस संक्रमण फैल गया है. नौसेना के मुंबई स्थित पश्चिमी कमान के आईएनएस आंग्रे स्टेशन में 21 नौसैनिक कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं. कुल मिलाकर 21 नौसैनिक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं.

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल ने बयान जारी कहा है कि ये सभी 21 नौसैनिक आईएनएस आंग्रे स्टेशन के एक रिहायशी ब्लॉक में रहते हैं और सभी 7 अप्रैल को एक पॉजिटिव नौसैनिक के संपर्क में आए थे. इन सभी में हालांकि कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे लेकिन संपर्क में आने के चलते कोविड-19 का टेस्ट कराया गया था और पूरे ब्लॉक को क्वॉरंटाइन कर दिया गया था. अब टेस्ट में सभी पॉजिटिव पाए गए.

कमांडर मधवाल के मुताबिक, संक्रमित पाए जाने के बाद आईएनएस आंग्रे स्टेशन को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, सभी नौसैनिकों को आईएनएचएस अश्विनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

नौसेना ने बयान जारी कर साफ किया कि अभी तक किसी भी युद्धपोत या फिर पनडुब्बी में किसी भी तरह के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है. भारतीय नौसेना कोविड-19 से लड़ने में राष्ट्रीय प्रयासों का सक्रिय रूप से समर्थन करती रहेगी.

आईएनएस आंग्रे भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान का एक तटीय बेस है जो युद्धपोत और पनडुब्बियों को प्रशासनिक और लॉजिस्टिकल मदद प्रदान करता है. इस बेस को 18वीं शताब्दी के मराठा एडमिरल कान्होजी आंग्रे के नाम पर रखा गया है जिन्होंने ब्रिटिश, फ्रांसीसी और डच नौसेनाओं के खिलाफ लड़ाइयां लड़ी थीं.

आपको बता दें कि ये पहली बार है कि भारतीय नौसेना में इतनी बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमण पाया गया है. शुक्रवार को भी थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बताया था कि थलसेना में अबतक कुल आठ कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं जिनमें दो डॉक्टर और एक नर्सिंग-असिस्टेंट शामिल है. जबकि लद्दाख में पॉजिटिव पाया गया सबसे पहला भारतीय सैनिक अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका है.

हाल ही में भारतीय नौसेना ने अमेरिका और फ्रांस के एयरक्राफ्ट कैरियर में बड़ी तादाद में फैले कोरोना संक्रमण के चलते एक 12 पेज की एडवायजरी जारी की थी. इस एडवायजरी में सभी नौसैनिकों को (चाहे युद्धपोत और हो या फिर बेस पर) सभी को सोशल-डिस्टेंशिंग का पालने करने का निर्देश दिया गया था. साथ ही सभी नौसैनिकों को मास्क लगाने के लिए कहा गया था.

हर एक युद्धपोत में कोरोना संदिग्ध के लिए एक अलग आइसोलेशन-कम्पार्टमेंट बनाने और हेलीकॉप्टर के जरिए तुरंत निकटवर्ती पोर्ट (बंदरगाह) पहुंचाने का आदेश दिया गया था. यहां तक की इस तरह के संदिग्ध नौसैनिकों और मरीजों के लिए नौसेना ने एक खास एयर-ईवेक्यूशन पॉड भी तैयार किया है. महामारी बड़ी तादाद में ना फैल जाए इसके लिए खुद नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने एक मोबाइल संदेश के जरिए सभी नौसैनिकों को कोरोना वायरस से बचाव की सलाह दी थी.

आपको बता दें कि अमेरिका नौसेना के विमान-वाहक युद्धपोत, यूएसएस रुजवेल्ट में 600 से ज्यादा नौसैनिक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके चलते जहाज के कैप्टन को बर्खास्त कर दिया गया है और अमेरिकी प्रशासन में नौसेना के कार्यवाहक सचिव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

न्यूजवीक मैगजीन की रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका के करीब 150 मिलिट्री बेस जिनमें न्युक्लिर बेस भी शामिल हैं, कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं. खुद अमेरिकी प्रशासन ने माना है कि उसके तीन हजार सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के चलते फ्रांसीसी नौसेना का एयरक्राफ्ट कैरियर समंदर से वापस बंदरगाह पहुंच गया है.

पढ़ें-

जम्मू कश्मीर: रेड जोन घोषित इलाकों में पहुंचाया जा रहा है जरूरत का सामान 

लॉकडाउन में जरूरी काम से घर से निकले तो सावधान होकर निकलिए, कहीं लूट का शिकार ना हो जाएं आप 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget