एक्सप्लोरर

अपनी मां के जनाजे में शामिल नहीं हुए कारोबारी शकील, कहा- Lockdown में फंसे लोगों को मेरी जरूरत

दिल्ली के कई इलाकों में 800 परिवारों की मदद कर चुके हैं शकील.शकील की गैर-मौजूदगी में उनके रिश्तेदारों ने मां के शव को दफनाया.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन जारी है. इस दौरान बेवजह बाहर निकल रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई की तस्वीरें आपने देखी होंगी. वहीं लॉकडाउन में फंसे मज़दूरों को खाना खिला रहे लोगों की तस्वीरें भी आप देख चुके होंगे. लेकिन दिल्ली के शकील की कहानी इन कहानियों से थोड़ा अलग है. दिल्ली के कारोबारी शकील लॉकडाउन में फंसे मज़दूरों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने इस दौरान अपनी मां के जनाजे में बिहार जाने से इनकार दिया. उनका कहना था कि अभी दिल्ली में फंसे लोगों को उनकी ज़्यादा ज़रूरत है.

शकील-उर-रहमान ने अपनी मां को आखिरी बार दिसंबर में तब देखा था. उनकी मां तब बिहार के समस्तीपुर से यहां इलाज के लिए आईं थीं. लेकिन यह उनकी आखिरी मुलाकात साबित हुई. उनकी मां का हाल में निधन हो गया और वह मां को आखिरी बार भी देख नहीं सके. चालीस साल के कारोबारी ने रविवार को बताया कि मैंने सोचा था कि मैं लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपनी मां से मिलूंगा. लेकिन हर चीज वैसी नहीं होती है जैसा हम सोचते हैं. शकील कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू 21 दिन के बंद के दौरान मजदूरों को खाना खिलाने के लिए आश्रम चौक जाने की तैयारी कर रहे थे.

दिल्ली में ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले शकील-उर-रहमान की मां का शुक्रवार सुबह देहांत हो गया. उनके दोस्तों ने उनसे बिहार जाकर अपनी मां को आखिरी बार देखने को कहा. मगर शकील का कहना था कि मेरी जरूरत दिल्ली में है. मुझे यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि किसी की भी मां भूख से नहीं मरे. शकील के दोस्त मुस्लिम मोहम्मद ने कहा कि हमने उन्हें उनके परिवार से मिलने के लिए जाने देने के लिए प्रशासन से गुजारिश कर सकते थे. लेकिन शकील ने इससे इनकार ही कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर वह मुसीबत में फंसे जरूरतमंद लोगों की मद्द कर सके, तो यही उनकी मां को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

शकील ने बताया कि उनकी तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी. मैं उनसे मिलना चाहता था. उन्हें आखिरी बार देखना चाहता था. लेकिन सारी इच्छाएं पूरी नहीं होती हैं. उनकी मां नौशिबा खातून को शकील की ग़ैरमौजूदगी में रिश्तेदारों ने दफ़्न किया. वहीं शकील पूरी दिल्ली में जरूरतमंदों, बेघरों और प्रवासी कामगारों को खाने के पैकेट बांट रहे हैं. शकील ने बताया कि परिवार के एक सदस्य ने शुक्रवार सुबह सात बजे फोन कर के बताया कि उनकी मां का इंतकाल हो गया. इसके कुछ घंटे बाद वह बेघर लोगों को खाना पहुंचाने निकल गए. शकील और उनके दोस्त अब तक राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में करीब 800 परिवारों की मदद कर चुके हैं.

यहां पढ़ें

Coronavirus: देश में 3374 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या, अबतक 79 लोगों की मौत, जानें राज्यवार आंकड़े

Coronavirus: बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 14 अप्रैल तक बढ़ाई गई नोएडा में धारा 144

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget