एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में 3374 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या, अबतक 79 लोगों की मौत, जानें राज्यवार आंकड़े

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 3,030 लोग अब भी कोविड-19 से संक्रमित हैं.कोरोना वायरस के कारण अब तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 24 मौत हुई हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आज बढ़कर 3,374 हो गए और मृतकों की संख्या 79 तक पहुंच गई. इसमें से करीब 30 फीसदी केस तब्लीगी जमात की वजह से बताए जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 3,030 लोग अब भी कोविड-19 से संक्रमित हैं, जबकि 266 लोग स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 472 नए केस 24 घण्टे में आए हैं. संक्रमण का दायरा देश के 272 जिलों तक पहुंच गया है. अगर तब्लीगी की घटना नहीं हुई होती तो केस 7.1 दिनों में दोगुना होता, जबकि अभी 4.1 दिनों में दोगुना हो रहा है. आज कैबिनेट सचिव ने देश के सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक की. सभी ज़िलाधिकारियों से अपने अपने जिलों में आपात प्रबंधन योजना बनाने को कहा है. उन्होंने कहा कि आईसीएमआर ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि थूकने से भी बीमारी फ़ैल सकती है. लिहाजा लोगों से बाहर थूकने से बचने के लिए अपील की है.

किस राज्य में अबतक कितने लोगों की मौत हुई?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण अब तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 24 मौत हुई हैं. इसके बाद गुजरात में 10 , तेलंगाना में सात , मध्य प्रदेश और दिल्ली में 6-6, पंजाब में पांच, कर्नाटक में चार, पश्चिम बंगाल में तीन हुई हैं, जबकि जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और केरल में दो मौत हुईं. तमिलनाडु में तीन, आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक मौत हुई है.

किस राज्य से कितने मामले सामने आए?

देश में संक्रमण के सबसे अधिक 490 मामले महाराष्ट्र में हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 485 और दिल्ली में 445 मामले हैं. केरल में संक्रमित लोगों की संख्या 306, तेलंगाना में 269 और उत्तर प्रदेश में 227 हो गई है. राजस्थान में 200 और आंध्र प्रदेश में अब तक 161 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. कर्नाटक में मामले बढ़कर 144 हो गए हैं. गुजरात में 105 और मध्य प्रदेश में 104 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं. जम्मू-कश्मीर से 92 मामले सामने आए हैं. पश्चिम बंगाल में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है. पंजाब में 57 और हरियाणा में 49 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं. बिहार में 30, असम में 24, उत्तराखंड में 22, ओडिशा में 20, चंडीगढ़ में 18 और लद्दाख में अब तक 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 10 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में नौ मामले हैं. गोवा में सात, हिमाचल प्रदेश से छह और पुडुचेरी में पांच लोग संक्रमित हैं. झारखंड और मणिपुर में दो-दो लोगों में जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है.

आज घरों में दीया, मोमबत्ती और टॉर्च जलाएगा देश

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश की ‘सामूहिक शक्ति’ के महत्व को रेखांकित करते हुए आज देशवासियों से अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर रात 9 बजे नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की है. पीएम ने अपने वीडियो संदेश में कहा था कि हमें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है, इसलिये पांच अप्रैल, रविवार को रात नौ बजे मैं आप सबके नौ मिनट चाहता हूं. आप घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 14 अप्रैल तक बढ़ाई गई नोएडा में धारा 144

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget