एक्सप्लोरर

Coronavirus: बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 14 अप्रैल तक बढ़ाई गई नोएडा में धारा 144

नोएडा में पहले 5 अप्रैल तक के लिए लागू की गई थी धारा 144. अब 14 अप्रैल तक सभी सार्वजनिक आयोजनों पर भी पाबंदी.

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 227 लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. कोराना के बढ़ते हुए मामलों के मद्देनज़र ही नोएडा के एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने धारा 144 की अवधि को बढ़ा दिया है. अब धारा 144 को 14 अप्रैल तक के लिए प्रभावी कर दिया गया है.

इससे पहले सुबह एडिशनल पुलिस कमिश्नर आशुतोष द्विवेदी ने धारा 144 को 30 अप्रैल तक लागू करने का आदेश जारी किया था. हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि सुबह 30 अप्रैल तक धारा 144 लगाने का आदेश जारी किया गया था, जिसे बाद में संशोधन कर इसे 14 अप्रैल तक कर दिया गया है. बताया जाता है कि यह आदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जारी किया गया है.

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले में पहले 5 अप्रैल तक के लिए ही सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई थी. एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि जानलेवा कोरोना वायरस के मद्देनजर जनपद गौतमबुद्धनगर में पांच अप्रैल तक धारा 144 लागू थी. अब धारा 144 को 14 अप्रैल तक बढ़ाया गया है. द्विवेदी ने बताया कि देश में लागू लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के पश्चात भी 14 अप्रैल तक सभी राजनैतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल संबंधित आयोजन, हर प्रकार की प्रदर्शनी, रैलियां, जुलूस तथा इस प्रकार के अन्य सभी कार्यक्रमों को प्रतिबंधित किया जाता है. उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध भारतीय दंड कानून की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है. इस जानलेवा वायरस के कारण अब तक यूपी में 227 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 19 लोगों को रिकवर भी किया जा चुका है. मशहूर सिंगल कनिका कपूर का इलाज भी लखनऊ के ही एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है. उनका पांचवा कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है. लेकिन वह अभी भी चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगी.

यहां पढ़ें

9 बजे 9 मिनट: पीएम मोदी की अपील पर आज घरों की बालकनी में दीया, मोमबत्ती और टॉर्च जलाएगा देश

युवराज ने शेयर किया पुलिसकर्मियों का वीडियो, कहा- मानवता के इस काम को देखकर खुशी होती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget