एक्सप्लोरर

Coronavirus: गौतम बुद्ध नगर में 31 जुलाई तक लागू रहेगी धारा 144, इन नियमों का करना होगा पालन

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में कोरोना के 58 नए केस पाए गए हैं और संक्रमित मामलों की संख्या 2362 हो गई है. कोरोना वायरस की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है. 17 लोग 24 घंटे के अंदर ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं.

नोएडा: पूरे देश में एक जुलाई, बुधवार से अनलॉक 2.0 शुरू हुआ है, लेकिन उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के मामलों को देखते हुए यहां 31 जुलाई तक धारा 144 लागू रखने का फैसला लिया गया है. अपर पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 जुलाई तक अनलॉक-2 घोषित किया है. उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर जनपद गौतम बुद्ध नगर में पहले से जारी धारा 144 को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है.

इनपर जारी रहेगा प्रतिबंध अपर उपायुक्त ने बताया कि इसके तहत समस्त स्कूल/ कॉलेज/ शैक्षिक/ प्रशिक्षण/ कोचिंग/ संस्थान इत्यादि 31 जुलाई तक बंद रहेंगे. समस्त सिनेमा हॉल/ जिम/ तरणताल/ मनोरंजन पार्क/ थिएटर / सभागार/ असेंबली हॉल और इस प्रकार के अन्य स्थान अग्रिम आदेशों तक नहीं खोले जाएंगे. समस्त सामाजिक/ राजनैतिक/ खेल/ मनोरंजन/ शैक्षिक/ सांस्कृतिक/ धार्मिक कार्यक्रम अन्य सामूहिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी.

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई रात्रि तक रात 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक किसी भी व्यक्ति/ वाहन आदि का आवागमन निषिद्ध रहेगा (केवल आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर).

65 वर्ष से अधिक आयु के समेत इन लोगों को रहना होगा घर के अंदर

उन्होंने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, एक से अधिक अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष की आयु से नीचे के बच्चे घरों के अंदर ही रहेंगे. शिवाय ऐसी परिस्थितियों में जिनमें स्वास्थ संबंधी आवश्यकता हेतु बाहर निकलना जरूरी होगा. सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क/ फेस कवर के नहीं निकलेगा एवं सार्वजनिक स्थान पर थूकना वर्जित है.

31 जुलाई 2020 तक लागू रहेगा यह आदेश

अधिकारी ने कहा कि यह आदेश 31 जुलाई 2020 तक लागू रहेगा. इसका उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में केवल चिकित्सीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की पूर्ति को छोड़कर, अन्य किसी भी व्यक्ति का अंदर और बाहर की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.

टाटा समूह बना रहा है 400 बेड के कोविड अस्पताल

वहीं नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला चिकित्सालय में टाटा समूह द्वारा तैयार किए जा रहे 400 बेड के कोविड अस्पताल का आज जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने निरीक्षण किया. सुहास एल वाई ने बताया कि जनपद में मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए इस अस्पताल को जल्द तैयार करने का आदेश दिया गया है, ताकि संबंधित अस्पताल में तेजी से कार्य पूर्ण करते हुए कोविड अस्पताल के रूप में इसका संचालन किया जा सके.

आज देश में 6 लाख के पार जा सकती है कोरोना संक्रमितों की संख्या, 1 जून से सामने आए 3,94, 958 मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget