एक्सप्लोरर

कोरोना की दूसरी लहर का सितम, पिछले 19 दिनों में देश में 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

मई में कोरोना का ऐसा आतंक फैला कि सिर्फ 19 दिनों के अंदर इस महामारी से 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुईं. इसके बाद दक्षिण राज्य कर्नाटक फिर राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में हुईं.

Corornavirus Death: देश में पिछले दो महीनों से कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सितम ढा रखा है. मई महीने में तो रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस दर्ज हुए और रोजाना नए मामलों की संख्या चार लाख को पार कर गई. हालांकि अब कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है और नए मामलों की संख्या ढाई से तीन लाख के बीच पहुंच गई है. मई में कोरोना का ऐसा आतंक फैला कि सिर्फ 19 दिनों के अंदर इस महामारी से 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.

19 दिनों में सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में

आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुईं. इसके बाद दक्षिण राज्य कर्नाटक फिर राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में हुईं. महाराष्ट्र में पिछले 19 दिनों के अंदर 15 हजार 558 लोगों की मौत हुई. जबकि कर्नाटक में 7 हजार 783, दिल्ली में 6 हजार 199, उत्तर प्रदेश में 5 हजार 782 और तमिलनाडु में 4 हजार 688 लोग मरे.

देश के बाकी राज्यों का हाल?

  • छत्तीसगढ़- 3601
  • पंजाब-3503
  • राजस्थान- 2980
  • हरियाणा- 2860
  • उत्तराखंड- 2701
  • पश्चिम बंगाल- 2389
  • गुजरात- 2157
  • झारखंड- 1994
  • आंध्र प्रदेश- 1694
  • मध्य प्रदेश- 1611
  • बिहार- 1583
  • केरल- 1416
  • असम- 1126
  • जम्मू-कश्मीर- 1072
  • गोवा- 1060
  • हिमाचल प्रदेश- 1032
  • तेलंगाना- 776
  • पुद्दुचेरी- 436
  • ओडिशा- 335
  • मणिपुर- 230
  • मेघालय- 208
  • चंडीगढ़- 178
  • नागालैंड- 119
  • सिक्किम- 67
  • त्रिपुरा- 53
  • अरूणांचल प्रदेश- 30
  • लद्दाख- 30
  • अंडमान निकोबार- 25
  • मिजोरम- 15
  • लक्षद्वीप- 14
  • दादर नगर हवेली- दमन दीव- 0

देश में कल मरे 4 हजार 209 लोग

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 59 हजार 551 नए केस दर्ज किए गए हैं. वहीं, बीते दिन 4 हजार 209 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद देश में अबतक 2 लाख 91 हजार 331 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. देश में बीते दिन 357295 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में अबतक वैक्सीन की 19 करोड़ 18 लाख से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं.

यह भी पढ़ें-

Tarun Tejpal News: यौन शोषण केस में तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल बरी, 2013 में हुई थी FIR

Corona Update: देश में घटे कोरोना केस, 24 घंटे में 2.59 लाख नए मामले, 4209 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget