एक्सप्लोरर

Coronavirus: जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कहा- आपातकाल जैसी स्थिति नहीं, वैष्णों देवी जाने वालों की हो रही स्क्रीनिंग

कोरोना वायरस को देखते हुए जम्मू कश्मीर के 6 जिलों के प्राइमरी 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं. साथ ही प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने का दावा किया है.

जम्मू: जम्मू में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने प्रदेश में किसी भी स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थिति की आशंका को नकार दिया है. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने दावा किया है कि वो स्थिति की बारीकी से निगरानी और समीक्षा कर रहे हैं. साथ ही आम जनता को संयम बरतने की सलाह दी है.

जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने दावा किया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के छह जिलों में प्राथमिक स्कूलों को 31 मार्च तक ऐहतियातन बंद किया गया है. उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के जम्मू और सांबा जबकि घाटी के बड़गाम, बारामुला, श्रीनगर और बांडीपुरा जिले के प्राइमरी स्कूलों को मार्च 31 तक ऐहतियातन बंद किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि इससे घबराने की जरुरत नहीं है.

रोहित कंसल ने दावा किया है कि सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थिति की बारीकी से समीक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति संभालने के लिए भी विस्तृत व्यवस्था की गई है. कोरोना वायरस को नियंत्रित करने और रोकने के लिए किए गए उपायों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू और श्रीनगर हवाई अड्डों पर पहले ही इसको लेकर व्यवस्था कर दी गई है.

प्रवक्ता रोहित कैंसल ने बताया कि जम्मू कश्मीर सड़क मार्ग से आने वाले सभी यात्रियों और पर्यटकों की जांच लखनपुर और लोअर मुंडा में की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि जम्मू और कटरा के रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क पहले से ही शुरू किए जा चुके हैं. इसके साथ ही माता वैष्णो देवी आने वाले यात्रियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग भी शुरू की गई है.

आंकड़ों के बारे में बताते हुए उन्होने कहा "अब तक जम्मू कश्मीर में 287 मामलों को सक्रिय निगरानी में रखा गया था, जिनमें से 95 मामलों की 28 दिन की निगरानी पूरी हो चुकी है." उन्होंने कहा कि इनमें से 28 मामलों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 25 नेगेटिव जबकि 2 पॉजिटिव पाए गए हैं. साथ ही एहतियात के तौर पर पूरे जम्मू-कश्मीर में बायोमेट्रिक उपस्थिति 31 मार्च तक निलंबित कर दी गई है और बड़ी सभा के खिलाफ एडवाइजरी भी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें

गाजियाबाद: ज्यादा दाम पर सैनिटाइजर और मास्क बेचने पर पांच दवा दुकानों के लाइसेंस रद्द Coronavirus: चीन में ढहे होटल के मलबे में 70 दबे, रूके थे 70 कोरोना संदिग्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget