एक्सप्लोरर

Corona Cases: कोरोना की चौथी लहर की आहट के बीच आज पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, सीएम ममता बनर्जी भी होंगी शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ ये बैठक वर्चुअली होगी. 

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ ये बैठक वर्चुअली होगी. ये बैठक दोपहर 12 बजे होगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बैठक में शामिल होने की संभावना है.

देश में कोरोना की स्थिति को देखें तो मंगलवार सुबह आठ बजे जारी हुए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 2483 कोरोना के नए केस सामने आए थे, जबाकि 1399 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई थी. कोरोना के बढ़ते मामलों पर बात करने और कोरोना की गति को रोकने के लिए पीएम की मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुल बैठक अहम साबित होगी जिसमें कुछ बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं.

कोरोना पर पहले भी बैठक कर चुके हैं पीएम

आज की बैठक में पीएम मोदी देश की जनता को एक और बूस्टर डोज को मुफ़्त करने के लिए राज्यों से आग्रह भी कर सकते हैं. बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी कोविड को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. पीएम मोदी ने पहले भी देश में कोविड की जमीनी हालात को समझने के लिए मुख्यमंत्रियों और जिलाधिकारियों के साथ कई बार बैठकें कर चुके हैं.

बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण प्रेजेंटेशन देंगे. एक अधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश में कोविड से संबंधित स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे. कई त्योहार आने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से कोरोनो वायरस के खतरे के प्रति सतर्क रहने और मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने जैसे कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जारी रखने का आग्रह किया. देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 4,30,62,569 हो गए हैं. एक्टिव केस की बात करें तो ये 15,636 है. कोरोना से अब तक 5.23,622 लोगों की मौत हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: युद्ध शुरू हुए दो महीने बीतने के बाद व्लादिमीर पुतिन बोले- अब भी शांतिपूर्ण समझौते की उम्मीद

Shimla Fire Broke Out: शिमला में HRTC की धाली वर्कशॉप में भयानक आग, शॉर्ट सर्किट के कारण हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget