एक्सप्लोरर

Coronavirus Oxygen Shortage: देश में ऑक्सीजन की कमी को ऐसे दूर करेगा टाटा ग्रुप, पीएम मोदी ने भी की तारीफ

Coronavirus Oxygen Shortage: पीएम मोदी ने टाटा ग्रुप के इस कदम को स्वागत योग्य बताते हुए तारीफ की. मोदी ने कहा कि मिलकर भारत के लोग कोरोना महामारी से लड़ेंगे.पिछले साल महामारी की पहली लहर के दौरान टाटा समूह ने वेंटिलेटर, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट, मास्क, दस्ताने और परीक्षण किट का इंतजाम किया था.

Coronavirus: देश में जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ने के बीच कई राज्यों में ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है. महामारी के इस मुश्किल वक्त में अब ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए टाटा ग्रुप ने बड़ा एलान किया है. टाटा ग्रुप तरल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात करेगा, जिससे ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जा सकेगा. पीएम मोदी ने ट्वीट करके टाटा ग्रुप के इस फैसले की तारीफ की है.

टाटा ग्रुप ने क्या ट्वीट किया था?

टाटा ग्रुप ने ट्वीट किया, ‘’टाटा समूह तरल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात कर रहा है और देश में ऑक्सीजन की कमी को कम करने में मदद कर रहा है.’’ पीएम मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम संबोधन की प्रशंसा करते हुए समूह ने कहा कि वह ‘‘कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए यथासंभव ज्यादा से ज्यादा करने के लिए प्रतिबद्ध है.’’ इसके तहत ऑक्सीजन संकट को कम करने के लिए चार्टर्ड उड़ानों के जरिए क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात किया जा रहा है.

पीएम मोदी ने टाटा ग्रुप के इस कदम को स्वागत योग्य बताते हुए तारीफ की. मोदी ने कहा कि मिलकर भारत के लोग कोरोना महामारी से लड़ेंगे.

पिछले साल टाट समूह ने दिए थे 1500 करोड़ रुपए

मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ऑक्सीजन की कमी से सामूहिक रूप से निपटने के लिए दवा उद्योग सहित सभी हितधारकों का आह्वान किया था. पिछले साल महामारी की पहली लहर के दौरान टाटा समूह ने वेंटिलेटर, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट, मास्क, दस्ताने और परीक्षण किट का इंतजाम किया था. कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए समूह ने 1,500 करोड़ रुपये देने का वादा किया था.

इससे पहले अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की मांग बहुत ज्यादा बढ़ी है और इसे देखते हुए तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है. मोदी ने बताया कि राज्यों में नए ऑक्सीजन संयंत्र लगाने से लेकर एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन के चिकित्सकीय इस्तेमाल सहित इस दिशा में हर प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

Dhoni Latest News: MS धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, रांची के अस्पताल में भर्ती

केंद्र पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- सरकार के पास 8-9 महीने का समय था, लेकिन कुछ नहीं किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल

जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget