एक्सप्लोरर

कोराना वार्ड में रखे शवों के बगल में इलाज करने के मामले में BMC ने बनाई जांच कमेटी, 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

सायन अस्पताल में कोरोना के 125 कन्फर्म केस हैं. कोरोना इलाज के लिए 210 बेड उपलब्ध हैं. 5 वेंटिलेटर की सुविधा है, जो महीनों से एक भी खाली नहीं है. 8 ICU बेड हैं, जिसमें एक भी खाली नहीं है.

मुंबई: कोरोना वार्ड के अंदर इलाज करा रहे मरीज के बगल में चार शव पड़े रहने का एक असंवेदनशील वीडियो सामने आया हैं. यह वीडियो मुम्बई के लोकमान्य तिलक अस्पताल यानी सायन के महानगर पालिका का है. वीडियो में दावा है कि यह मुम्बई के सायन अस्पताल का है जहां मरीजों के बगल में कोरोना से मृत मरीजों की लाश रखी गई है. इस वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है, जिसके बाद बीएमसी ने जांच के आदेश देते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. सायन अस्पताल में कोरोना के 125 कन्फर्म केस हैं. कोरोना इलाज के लिए 210 बेड उपलब्ध हैं. 5 वेंटिलेटर की सुविधा है, जो महीनों से एक भी खाली नहीं है. 8 ICU बेड हैं, जिसमें एक भी खाली नहीं है. यह मुम्बई महानगर पालिका के अंतर्गत आने वाला अस्पताल धारावी से बेहद नजदीक है, जो कोरोना हॉटस्पॉट बना है.

वीडियो इसी होस्पिटल के वार्ड नंबर 5 का है, जो ग्राउंड फ्लोर पर है. वीडियो की सत्यता और घटना की जांच के लिए तीन लोगों की कमेटी बनाई गई है. जिन चार लोगो के शव वीडियो में दिख रहे हैं. उनकी मौत कोरोना से हुई या अन्य वजह से यह भी जांच का विषय है. वीडियो सामने आने के बाद मुम्बई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने खुद अस्पताल का जायज़ा लिया. बीएमसी के मुताबिक दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

बीएमसी की तरफ से ये कहा गया, "जो गाइडलाइन केंद्र सरकार द्वारा बनायी गई है. अगर कोरोना की वजह से किसी की भी मौत होती है, तो उसके शव को उसके परिवार को मौत के आधे घंटे के अंदर ही देनी है. लेकिन अब ऐसा देखने को मिल रहा है की मृतक के परिवार शव लेने ही नहीं आ रहे हैं. कई लोग तो अपना फ़ोन नम्बर ही ग़लत दे रहे हैं, ताकि मौत के बाद हॉस्पिटल उनसे सम्पर्क ही ना कर सके. अगर शव को वार्ड से हटाना है तो कहां रखेंगे? इसके लिए भी नियम है. अगर शव को शवगृह में रखना है, तो इसके लिए कई नियम है, जिसका पालन करना अनिवार्य होता है. जैसे पुलिस की अनुमति से लेकर अन्य बातें. यह सब करने में काफ़ी वक्त लगता है, इसलिए कोरोना से मरने वाले के शव को शवगृह में भी नहीं रखा जा सकता है."

बीएमसी की ओर से कहा गया है कि अगर शव को कहीं और रखा गया तो वायरस कहीं और भी फैल सकता है. इसीलिए वार्ड में रखा रह गया. आधे घंटे के अंदर किसी भी सूरत में शव को हॉस्पिटल से निकालकर उसका अंतिम संस्कार करना अनिवार्य होता है. लेकिन ऐसी घटना दोबारा ना हो इसका आदेश बीएमसी की तरफ़ से जारी किया गया है.

बिना मजदूर कैसे पटरी पर लौटेगी देश की अर्थव्यवस्था? | Samvidhan Ki Shapath

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI-NALSAR विवाद में BCI ने पलटा फैसला, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
CJI-NALSAR विवाद में BCI ने पलटा फैसला, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget