एक्सप्लोरर

Coronavirus: आयुध फैक्ट्रियां भी बनाएंगी मास्क, सेनिटाइजर और चिकित्सकों की जरूरत के साजो सामान

Coronavirus: आयुध फैक्ट्री परिसर में 285 आइसोलेशन वार्ड भी बनाए जाएंगे. साथ ही फैक्ट्री में मास्क और सेनिटाइजर जैसे चिकित्सा जरूरत के सामान बनाए जाएंगे.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ संकट के बीच देश की आयुध फैक्ट्रियों (Ordnance factory) ने भी चिकित्सकीय जरूरत को पूरा करने की कवायद में अपनी ताकत मिलाने का फैसला लिया है. आयुध फैक्ट्री बोर्ड ने अपनी फैक्ट्रियों में मास्क, ओवरऑल और सेनिटाइजर जैसे चिकित्सा जरूरत के साजो-सामान के उत्पादन का फैसला किया है. साथ ही विभिन्न फैक्ट्री परिसरों में 285 आइसोलेशन वार्ड सुविधाएं भी तैयार करने का निर्णय लिया है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस या COVID-19 संकट के मद्देनजर ओएफबी ने जबलपुर, ईशापोर और कासीपोर, खिड़की, कानपुर, अम्बाझारी, मेडक आदि स्थानों पर स्थित आयुध फैक्ट्रियों में आइसोलेशन वार्ड का प्रवाधान किया है. यह व्यवस्था केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप की गई है. इस बाबत फैसला कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई सचिवों की समिति की बैठक के बाद लिया गया.

इसके अलावा ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में पायलट परियोजना के तौर पर फेस मास्क और चिकित्सकों के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट तैयार किए जाएंंगे. इस कड़ी में करीब दो लाख मास्क और 5 हजार ओवरऑल और 5 हजार लीटर सेनिटाइजर तैयार किए जाएंगे. इसके अलावा अन्य केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड के ऑर्डर आवश्यक साजो-सामान बनाए जाएंगे.

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक देश की आयुध फैक्ट्रियों में की जा रही तैयारियों उनके अपने परिसरों में रहने वाली आबादी के लिहाज से भी अहम है. लिहाजा तैयारी इस तरह की गई हैं कि आयुध फैक्ट्रियों के अपने क्षेत्र में कोविड-19 का कोई मरीज आता है तो उन्हें स्थानीय स्तर पर ही आइसोलेशन में रखा जा सके.

Coronavirus: 71 साल के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव, सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget