एक्सप्लोरर

Omicron Variant in India: क्या आने वाले सप्ताह में कोरोना के मामलों में होगी बेतहाशा बढ़ोतरी? सरकार के टॉप एक्सपर्ट ने किया ये दावा

Coronavirus News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में ओमिक्रोन के सभी वेरिएंट्स की मौजूदगी का पता चला है, लेकिन जहां ये वेरिएंट मिले हैं वहां मृत्यु दर में वृद्धि की सूचना नहीं है.

Omicron Variant in India: चीन, जापान, यूएस समेत कई देशों में कोरोना (Coronavirus) के बेकाबू होते मामलों के बाद भारत में चिंता बढ़ गई है. बीते दिन ही पता चला है कि भारत में ओमिक्रोन के सभी वेरिएंट मौजूद हैं. चीन और अमेरिका में कहर बरपाने वाले वेरिएंट्स भी भारत में पाए गए हैं. ऐसे में कोरोना की नई लहर को लेकर देश में चिंता बनी हुई है. सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या आने वाले सप्ताह में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी? अब सरकार के टॉप एक्सपर्ट ने बड़ा दावा किया है. 

कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने मंगलवार (10 जनवरी) को कहा कि, "यहां वायरस बहुत हैं, लेकिन देश में इसकी स्पीड नहीं बढ़ रही है. हमने अपनी जीनोमिक निगरानी बढ़ा दी है और एयरपोर्ट स्क्रीनिंग शुरू कर दी है. हमने अब तक टेस्टिंग में जो कुछ पाया है, उसमें हमें कोई नया वेरिएंट नहीं मिल रहा है. यहां तक कि सीवेज का नमूना भी लिया गया है, लेकिन हमें आने वाले सप्ताह में कोई नया वेरिएंट या वृद्धि की संभावना नहीं दिख रही है." 

"घबराने की जरूरत नहीं है"

डॉ. एनके अरोड़ा ने आगे कहा कि, "भारत में हम जो ओमिक्रोन वेरिएंट देख रहे हैं, उसे दुनिया के किसी भी हिस्से में भी देखा जा सकता है. COVID वेरिएंट पैर जमाने या संक्रमित व्यक्ति के अस्पताल में भर्ती होने का कारण नहीं बन पाए हैं. घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन हमें यूरोपीय, उत्तरी अमेरिकी और पूर्वी एशियाई देशों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है." 

देश में ओमिक्रोन के सभी वेरिएंट मौजूद

कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि 29 दिसंबर, 2022 और सात जनवरी, 2023 के बीच लिए गए 324 कोविड पॉजिटिव सैंपल की ‘सेंटिनल सीक्वेंसिंग’ से पता चला है कि इनमें सभी में ओमिक्रोन सब-वेरिएंट की मौजूदगी मिली है. जिनमें बीए.2, बीए 2.75, एक्सबीबी (37), बीक्यू.1 और बीक्यू.1.1 (5) व अन्य वेरिएंट शामिल हैं.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जिन क्षेत्रों में इन वेरिएंट का पता चला है, वहां मृत्यु दर या संक्रमण के मामलों में वृद्धि की सूचना नहीं है. इसके अलावा एक्सबीबी (11), बीक्यू.1.1 (12) और बीएफ7.4.1 (1) पचास अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के पॉजिटिव नमूनों में पाए गए मुख्य वेरिएंट थे, जिनके नमूनों का अब तक जीनोम अनुक्रमण किया गया है. 

ये भी पढ़ें- 

Coronavirus: देश में ओमिक्रोन के कितने सब वेरिएंट? जांच में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget