एक्सप्लोरर

Coronavirus: अब मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री हुए संक्रमित, मरीज़ों की संख्या 50 हजार के पार

मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं. इसी के साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है.

नई दिल्लीः देशभर में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस का संक्रमण अब मध्य प्रदेश में अपनी पैठ जमा रहा है. हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कोरोना संक्रमित पाया गया था. अब उनके मंत्रिमंडल के PWD मंत्री को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है. इसी के साथ ही मध्य प्रदेश की मंत्रीमंडल में अब तक 6 मंत्री कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है.

गोपाल भार्गव हुए कोरोना संक्रमित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पांच मंत्रियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 22 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था. वहीं अब पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव को भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है. इसकी जानकारी खुद गोपाल भार्गव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है.

ट्वीट कर दी जानकारी

पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने एक ट्वीट के माध्यम से लोगों के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसी के साथ ही उन्होंने पिछले एक हफ्ते में उनके संपर्क में आने वाले लोगों को सलाह दी कि वे खुद का परीक्षण करवाएं और आइसोलेशन में चले जाएं.

मध्य प्रदेश में 50 हजार के पार हुआ आंकड़ा

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,147 नए मामलों के आने के साथ ही आंकड़ा 50,000 के पार  में पिछले 24 घंटों में 1,147 नए मामलों के आने के साथ ही आंकड़ा 50,000 के पार पहुंच गया है.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार की रात में य़हां संक्रमितों की संख्या 50,640 तक पहुंच गई है. वहीं 10,786 संक्रमित मामलों के साथ इंदौर सभी 52 जिलों में सबसे बुरी तरह से प्रभावित है. इंदौर में कोरोना संक्रमण से अब तक 353 की मौत हो चुकी है.

2.34% है मृत्यु दर

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के रोगियों की मृत्यु की कुल संख्या 1,185 है और इस प्रकार राज्य में मृत्यु दर 2.34% है. मध्य प्रदेश में अबतक कुल 50,640 संक्रमित रोगियों में से 38,527 का इलाज सफल रहा है. जिसके कारण राज्य में रिकवरी दर 76% है.

इसे भी देखेंः

जम्मू-कश्मीर में थम नहीं रहा जानलेवा कोरोना वायरस का प्रसार, पुलिसकर्मियों से लेकर डॉक्टरों तक पहुंचा संक्रमण

रामविलास पासवान के घर पर हुआ नकली दवा का शक, गुंटूर में दवा वितरक के यहां पड़ा छापा और केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
झारखंड परीक्षा घोटाले पर सियासत चरम पर, इस्तीफे से लेकर CBI जांच की मांग तेज
झारखंड स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में राजनीति तेज, खरगे बोले- हम उठाएंगे आपकी आवाज
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget