एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases Today: कोरोना के पिछले 24 घंटे के दौरान 2.86 लाख नए केस, पॉजिटिविटी रेट 16% से बढ़कर 19.5% हुआ

Coronavirus Cases: बुधवार को कोरोना वायरस के 2 लाख 85 हजार 914 नए केस सामने आए हैं और 665 लोगों की मौत हो गई.

Covid-19 New Cases: देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार अब भी बनी हुई है. कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे के दौरान 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं जबकि 573 मरीजों की जान चली गई. इसके बाद देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 22 लाख 2 हजार 472 हो गई है. कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 16 फीसदी से बढ़कर 19.5 फीसदी हो गया है. पिछले चौबीस घंटे के दौरान 14 लाख 62 हजार 261 लोगों को कोरोना टेस्ट कराया गया. अब तक देश में 72 करोड़ 21 लोगों लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है. 

इससे पहले, बुधवार को कोरोना वायरस के 2 लाख 85 हजार 914 नए केस सामने आए थे और 665 लोगों की मौत हो गई थी. आइये जानते हैं कोरोना संक्रमण के देशभर में कहां पर कितने नए मामले सामने आए हैं.

महाराष्ट्र में 35,756 नए मामले, 79 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35,756 नए मामले सामने आए और महामारी से 79 मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि पिछले एक दिन में राज्य में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया. बुलेटिन के अनुसार, नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 76,05,181 हो गए. राज्य में अब तक कोविड से 1,42,316 मरीजों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र में अब तक ओमीक्रोन से संक्रमण के 2,858 मामले सामने आए हैं जिनमें से 1,534 मरीज ठीक हो चुके हैं. राज्य में अभी कोविड के 2,98,733 मरीज उपचाराधीन हैं. बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में संक्रमण के 1,858 नए मामले सामने आए और महामारी से 13 मरीजों की मौत हो गई.

Coronavirus Cases Today: कोरोना के पिछले 24 घंटे के दौरान 2.86 लाख नए केस, पॉजिटिविटी रेट 16% से बढ़कर 19.5% हुआ

बिहार में कोरोना से और 7 लोगों की मौत, 2021 नए मामले

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से और सात लोगों की मौत हुई है जबकि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2021 नये मामले सामने आए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से पटना में दो जबकि गया, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सहरसा एवं वैशाली में एक-एक मरीज की मौत हुई है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में राज्य में आए 2021 नये मामलों में सबसे अधिक 336 मामले पटना में आए हैं जबकि बेगुसराय में 214 एवं मुजफ्फरपुर में 122 मामले आए हैं. बिहार में वर्तमान में कोविड के 12,596 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य में 1,45,290 नमूनों की जांच की गई है.

कर्नाटक में कोविड-19 के 48 हजार 905 नये मामले

कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 48,905 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36,54,413 हो गयी, जबकि 39 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 38,705 पर पहुंच गयी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी. इससे पहले राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 41,400 मामले सामने आए थे. राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 41,699 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 32,57,769 हो गयी. कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,57,909 हो गयी है.

बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 22,427 नये मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हुई. कर्नाटक में बुधवार को 2,17,230 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी. अब तक कुल 6,10,68,141 नमूनों की जांच की गई है. संक्रमण की दर 22.51 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.07 प्रतिशत बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से और 23 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 23 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 23,106 हो गई. स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कोविड के 10,937 नये मामले आए हैं. उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल 18,76,791 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, संक्रमण से पिछले 24 घंटों में मेरठ, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर और कानपुर में दो-दो मरीजों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटों में, 17,074 कोविड संक्रमण मुक्त हुए हैं. राज्य में अभी तक कुल 18,76,791 लोगों ने इस बीमारी को मात दिया है. बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में फिलहाल कुल 80,342 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget