एक्सप्लोरर

धीरे धीरे पटरी पर लौट रही मुंबई की लाइफ लाइन, आज से सेंट्रल लाइन पर चलेंगी 10 एसी लोकल ट्रेन

पहली ट्रेन कुर्ला से सीएसटी के लिए सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर निकलेगी, वहीं अंतिम लोकल रात 11 बजकर 23 मिनट में सीएसटी से कुर्ला के लिए चलेगी. ये ट्रेन सर्विस रविवार को बंद रहेगी.

मुंबई: मुंबई में जैसे-जैसे कोविड का खतरा कम हो रहा है वैसे वैसे ही मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें भी पटरी पर आ रही हैं. कोविड प्रोटोकॉल के साथ अति आवश्यक कार्यों के लिए काम कर रहे कर्मचारियों को लोकल ट्रेन की सुविधा पहले से ही दी गई है. साथ ही महिलाओं के लिए भी लोकल ट्रेनें चलाई गई हैं, अब सेंट्रल रेलवे ने 10 ऐसी ट्रेनों को भी चलाने की मंजूरी दी है.

सेंट्रल रेलवे ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से कल्याण के बीच 10 एसी लोकल सर्विस शुरू करने का फ़ैसला किया है. ये सभी लोकल ट्रेनें सीएसटी से कल्याण, सीएसटी से डोम्बिवली, सीएसटी से कुर्ला के बीच मे चलेंगी. पहली ट्रेन कुर्ला से सीएसटी के लिए सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर निकलेगी, वहीं अंतिम लोकल रात 11 बजकर 23 मिनट में सीएसटी से कुर्ला के लिए चलेगी. ये ट्रेन सर्विस रविवार को बंद रहेगी और ऑफिस वाले दिनों में यानी सोमवार से शनिवार तक चालू रहेगी. ये लोकल ट्रेन सभी मौजूदा स्टेशनों पर रुकेगी.

फिलहाल गृह मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार द्वारा निर्धारित कैटेगरी के यात्री इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वो कोविड प्रोटोकॉल का पालन सख़्ती से करें.

उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी महीने से और भी लोकल ट्रेनें दौड़ना शुरू कर देंगी जिसका फायदा सामान्य नागरिक भी उठा सकेंगे लेकिन रेलवे और सरकार ने अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है. लोकल ट्रेन के यात्रियों की लगातार मांग है कि जब सबकुछ मुंबई में शुरू हो गया है तो लोकल ट्रेनों को भी आम जनता के लिए शुरू करना चाहिए ताकि वह अपने रोजगार के लिए आसानी से आ जा सके.

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन का 22वां दिन, सड़क से हटाने की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई किसानों के समर्थन में संत बाबा राम सिंह ने की खुदकुशी, राहुल बोले- मोदी सरकार की क्रूरता ने हद पार की

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
CJP Protest In Delhi LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget