एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में 110 दिन में आए थे एक लाख मरीज, अगले 25 दिन में संक्रमितों की संख्या तीन लाख के पार

भारत में 135 दिन में कोरोना संक्रमण के मामले तीन लाख के पार पहुंच गए. एक लाख केस पहुंचने में 110 दिन लगे लेकिन उसके बाद दो लाख केस 15 दिन में और तीन लाख केस महज 10 दिन रिपोर्ट हुए.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं. देश में इस समय कुल 3,08,993 संक्रमित मरीज हैं जिसमें से 8,884 मरीजों की मौत हो चुकी है. इस संक्रमण से अब तक 1,54,329 मरीज ठीक हुए है, वहीं 1,45,779 एक्टिव पेशंट हैं यानी जिनका इलाज चल रहा है.

भारत में पहला केस 30 जनवरी को रिपोर्ट हुआ था और उसके बाद 110 दिन लगे एक लाख केस तक पहुंचने में लेकिन उसके बाद तो संक्रमण काफी तेज़ी से फैला है. इतनी तेज़ी से की अगले 25 दिनों में भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई. भारत में 135 दिन में कोरोना संक्रमण के मामले तीन लाख के पार पहुंच गए.

- 7 मई को भारत में 50 हजार के करीब केस पहुंचे थे. इस दिन भारत में कुल 52,952 संक्रमण के मामले सामने आए थे.

- 19 मई को भारत में एक लाख कोरोना संक्रमित मरीज हो गए. एक लाख केस तक पहुंचने में 110 दिन लगे. इस दिन 1,01,139 कोरोना संक्रमण के मामले थे.

- 3 जून को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख के करीब पहुंच गई. एक लाख से दो लाख केस तक पहुंचने इस बार सिर्फ 15 दिन लगे. 3 जून को भारत में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2,07,615 थी.

- 13 जून को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3,08,993 हो गई. दो लाख संक्रमण के केस से तीन लाख तक पहुंचने में इस बार सिर्फ 10 दिन लगे.

यानी एक लाख केस पहुंचने में 110 दिन लगे लेकिन उसके बाद दो लाख केस 15 दिन में और तीन लाख केस महज 10 दिन रिपोर्ट हुए. काफी तेजी से संक्रमण के मामले बढ़े. वहीं अगर सिर्फ पिछले 13 दिनों की बात करे तो 1,26,849 नए मामले सामने आए है जबकि 3,655 मरीजों की मौत हुई है.

संक्रमण के दर की बात करें यानी पॉजिटिविटी रेट इस समय 7.97% है. वहीं देश में रिकवरी रेट की बात करे 49.94% है. इस समय देश में संक्रमण से ठीक होनेवालों की संख्या एक्टिव केस यानी जिनका इलाज चल रहा है उनसे ज्यादा है. वहीं इस समय भारत में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर 2.86% है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget